आहार में करें सुधार
- फोटो : Freepik.com
विटामिन ई
विटामिन-ई एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो त्वचा को स्वस्थ रखने और कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद करता है। सूरजमुखी के बीज, बादाम, पालक, एवोकाडो, मूंगफली आदि का सेवन किया जा सकता है।
बीटा-कैरोटीन
यह एक प्रकार का कैरोटेनॉइड है जो शरीर में विटामिन-ए में बदल जाता है और इम्यूनिटी को मजबूत करता है। गाजर, शकरकंद, कद्दू, पपीता, पालक आदि में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है।
सेलेनियम
सेलेनियम में भी प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो कोशिकाओं को होने वाला क्षति से बचाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में लाभकारी है। ब्राजील नट्स, सूरजमुखी के बीज, मछली, अंडे, चिकन आदि से इस पोषक तत्व की आसानी से पूर्ति की जा सकती है।
लाइकोपीन
हृदय रोग और कैंसर के खतरे को कम करने में लाइकोपीन को फायदेमंद पाया गया है। ये प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट आपको और भी कई लाभ दे सकता है। टमाटर, तरबूज, लाल शिमला मिर्च, अमरूद को अपने आहार का हिस्सा बनाएं।