फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी नींद के लिए खाने में जरूर शामिल करें ये चीजें, भरपूर सोएंगे आप

Mon, 21 Sep 2020 10:56 PM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अच्छी सेहत के लिए अच्छी नींद लेना बहुत जरुरी होता है, क्योंकि अच्छी नींद न लेने पर आपके स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ता है। कुछ लोगों को बिस्तर पर लेटने के बाद भी काफी देर तक नींद नहीं आती है या बार-बार रात में नींद टूटती है, जिसकी वजह से वे सही से सो नहीं पाते हैं। रात को नींद न आना या सही से नींद पूरी न होना पूरे रुटीन को बिगाड़ देता है, जिससे न केवल आपके काम पर बल्कि स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। इसलिए समय रहते इस समस्या पर ध्यान देना जरुरी होता है। अगर आपको ये परेशानी अक्सर होती है तो एक बार डॉक्टर को जरुर दिखाना चाहिए। इसके अलावा आप कुछ चीजों को अपने खाने में शामिल कर सकते हैं, जो आपको अच्छी नींद लाने में मदद करेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रात को सोने से कुछ देर पहले एक गिलास गर्म दूध लेना चाहिए। यह आपको कैल्शियम तो देता ही है, साथ ही इसमें पाए जाने वाले Tryptophan और serotonin अच्छी नींद लाने में सहायक होते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
चेरी का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। चेरी में प्रचुर मात्रा में मेलाटोनिन पाया जाता है, जो एक अच्छी नींद लेने के लिए कारगर होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, सोने से पहले एक मुट्ठी चेरी खाना नींद के लिए अच्छा रहता है। आप चाहें तो चेरी का जूस भी ले सकते हैं।

4 of 5
बादाम - फोटो : pixabay
बादाम खाना पूरे स्वास्थ्य के साथ मस्तिष्क के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए रोज कुछ बादाम खाना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। इसमें प्रचुर मात्रा में मैग्निशियम पाया जाता है, जो तनाव को कम करता है, जिससे आप एक अच्छी नींद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कुछ लोगों को चाय पीने की आदत होती है, लेकिन अच्छी नींद लेने के लिए ज्यादा कैफीन लेना अच्छा नहीं रहता है। इसलिए रात को सोने से पहले आप हर्बल चाय पी सकते हैं। हर्बल चाय आपके स्वास्थ्य के लिए भी सही रहती है और ये अच्छी नींद को भी बढ़ावा देती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें