दिल का रखे ख्याल
स्वस्थ रहने के लिए जरुरी है कि रोज एक फल का सेवन जरुर किया जाए और अगर ये फल मौसमी है तो बहुत ही अच्छा है। बारिश के मौसम में अगर नियमित रुप से जामुन का सेवन किया जाए तो इसमें मौजूद एंथोसाइनिडिंस, ऐलेजियेक एसिड और एंथोसायनिंस जैसे तत्व ह्रदय की कई सारी बीमारियों से बचाव करते है। इसके अलावा इसमें पोटैशियम की प्रचुर मात्रा होती है जो तनाव और उच्च रक्तचाप की समस्या से भी हमें बचाता है।