आप अगर इस भीषण गर्मी में लू से बचना चाहते हैं तो रोज कच्चा प्याज खाएं। प्याज खाने से आपको लू नहीं लगेगी और आप स्वस्थ भी रहेंगे। दरअसल, कच्चे प्याज के कई फायदे हैं। प्याज हमें कई तरह की बीमारियों से बचाता है। अगर आप कच्चा प्याज खाएंगे तो कैंसर जैसी घातक बीमारी होने की संभावना भी कम रहेगी। उच्च रक्त चाप और हृदय से जुड़ी गंभीर बीमारियां से भी बचे रहेंगे। प्याज में सल्फर यौगिक होता है जो कि ब्लड शुगर पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। इसके अलावा, प्याज खाने से पाचन तंत्र भी ठीक रहता है।