Importance Of Toilet Hygiene: रोजमर्रा की भागदौड़ में कई बार महिलाएं अपनी सेहत पर कभी ध्यान नहीं दे पातीं, जिसका सीधा असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ता है। महिलाओं की सेहत से जुड़ा एक बेहद महत्वपूर्ण लेकिन अक्सर नजरअंदाज किया जाने वाला विषय है टॉयलेट हाइजीन। टॉयलेट में गंदगी रखना या लापरवाही बरतना कई तरह के संक्रमणों को जन्म दे सकता है।
ऐसे में आपको समझने की जरूरत है कि आपकी एक छोटी सी लापरवाही Urinary Tract Infection और त्वचा से जुड़ी समस्याओं को जन्म दे सकती है। खासकर पीरियड्स के दौरान या पब्लिक टॉयलेट के इस्तेमाल में टॉयलेट हाइजीन का ध्यान रखना और भी जरूरी हो जाता है।
सही टॉयलेट हाइजीन न केवल संक्रमण से बचाती है, बल्कि महिलाओं को लंबे समय तक स्वस्थ और सुरक्षित भी रखती है। इसलिए इसका ध्यान रखने से पहले ये समझना जरूरी है कि टॉयलेट हाइजीन क्या है, इसे कैसे बनाए रखें और किन गलतियों से बचना चाहिए।