फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Healthy Dinner Tips: रात में हल्का भोजन क्यों करना चाहिए? जानें इस बारे में डॉक्टर क्या कहते हैं

Tue, 28 Jul 2026 02:01 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Importance of Eating Light and Early Dinner: आपने अक्सर लोगों को और डॉक्टर्स को ये कहते सुना होगा कि डिनर हमेशा हल्का करना चाहिए। पर, इसकी वजह क्या है, आज हम आपको इस बारे में बताएंगे। 
विज्ञापन
1 of 7
रात में हल्का भोजन क्यों करना चाहिए? - फोटो : AI
Importance of Eating Light and Early Dinner: आज की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में कई लोग रात का खाना देर से खाते हैं और अक्सर डिनर में भारी भोजन कर लेते हैं। लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, रात का भोजन दिन के बाकी खाने की तुलना में हल्का और समय पर करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। 

हमेशा डॉक्टरों की सलाह होती है कि रात का भोजन सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले कर लेना चाहिए और इसमें हल्के व पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए। 

सही डिनर रूटीन न केवल पाचन को बेहतर बनाता है, बल्कि वजन नियंत्रित रखने और अच्छी नींद लेने में भी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं रात में हल्का भोजन क्यों जरूरी है और इसके क्या फायदे हैं।

 
विज्ञापन

2 of 7
रात में हल्का भोजन क्यों करना चाहिए? - फोटो : AI
 रात में हल्का भोजन क्यों करना चाहिए?

1. पाचन तंत्र को मिलता है आराम

रात के समय शरीर की गतिविधियां कम हो जाती हैं, जिससे पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है। अगर इस समय बहुत ज्यादा या भारी भोजन किया जाए, तो खाना पचने में परेशानी हो सकती है। हल्का भोजन करने से पेट पर दबाव कम पड़ता है और पाचन बेहतर रहता है।

 
विज्ञापन

3 of 7
रात में हल्का भोजन क्यों करना चाहिए? - फोटो : AI
2. वजन नियंत्रित रखने में मदद

रात में अधिक कैलोरी वाला भोजन करने से शरीर में अतिरिक्त कैलोरी जमा हो सकती है, जिससे वजन बढ़ने का खतरा रहता है। हल्का और संतुलित डिनर वजन को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

 

4 of 7
रात में हल्का भोजन क्यों करना चाहिए? - फोटो : AI
 3. बेहतर नींद में मदद

भारी भोजन करने के बाद पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे बेचैनी, गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। हल्का भोजन करने से शरीर आराम की स्थिति में आ जाता है और नींद बेहतर हो सकती है।
 
विज्ञापन

5 of 7
रात में हल्का भोजन क्यों करना चाहिए? - फोटो : AI

 4. एसिडिटी और गैस की समस्या कम होती है

रात में ज्यादा मसालेदार, तला-भुना या फैट वाला खाना खाने से एसिडिटी, सीने में जलन और गैस की समस्या बढ़ सकती है। हल्का भोजन इन समस्याओं को कम करने में मदद करता है।

 
विज्ञापन

6 of 7
रात में हल्का भोजन क्यों करना चाहिए? - फोटो : AI
5. ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद

रात में ज्यादा मीठा या अधिक कार्बोहाइड्रेट वाला भोजन करने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है। संतुलित डिनर लेने से शरीर में ऊर्जा का स्तर बेहतर तरीके से नियंत्रित रहता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रात में हल्का भोजन क्यों करना चाहिए? - फोटो : AI
रात के खाने में क्या खाना बेहतर होता है?
  • दाल और हल्की सब्जियां
  •  रोटी के साथ हरी सब्जी
  •  खिचड़ी
  •  सूप
  •  सलाद
  •  पनीर या हल्के प्रोटीन स्रोत

 रात में किन चीजों से बचना चाहिए?
  •  ज्यादा तला हुआ खाना
  •  फास्ट फूड
  • ज्यादा मसालेदार भोजन
  • मिठाई और ज्यादा चीनी वाली चीजें
  •  ज्यादा मात्रा में चावल या भारी भोजन
  •  सोने के तुरंत पहले खाना

------------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें