कोरोना संक्रमण का जोखिम जिस तरह से दुनिया के कई देशों में बढ़ता हुआ देखा जा रहा है, उसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अध्ययनों में पाया गया है कि वैसे तो BF.7 वैरिएंट से संक्रमण की स्थिति में गंभीर रोग के मामले कम देखे जा रहे हैं पर जिन लोगों की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर है, या फिर जो कोमारबिडिटी के शिकार हैं, यह वैरिएंट उनके लिए समस्याकारक भी हो सकता है। इस तरह के जोखिम को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को लगातार कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करते रहने की सलाह देते हैं।
डॉक्टर्स कहते हैं, कोरोना से बचाव के उपायों के साथ एक बार फिर से सभी लोगों को इम्युनिटी बढ़ाने वाले तरीकों को प्रयोग में लाना शुरू कर देना चाहिए।
कोरोना की पिछली लहरों के दौरान लोगों ने कई प्रकार के इम्युनिटी बूस्टर तरीकों का प्रयोग किया था। विशेषज्ञ कहते हैं, प्रतिरक्षा को मजबूत करना सतत प्रक्रिया है, इसके लिए लगातार प्रयास करते रहने की आवश्यकता होती है। जीवनशैली और आहार संबंधी कुछ बदलाव इसमें आपके लिए मददगार हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि इम्युनिटी बढ़ाने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं?