मसालेदार खाना किसे अच्छा नहीं लगता है लेकिन कहते हैं न सर्दियां सेहत का मौसम होती है। इस मौसम में खाना आसानी से पच जाता है, खुराक भी बढ़ जाती है जबकि गर्मियां बिल्कुल विपरीत होती हैं। गर्मियों में भारी या मसालेदार खाना खाते ही कई बार परेशान होना पड़ता है। लेकिन ऐसे कई अवसर आते हैं कि आपको गर्मियों में भी मसालेदार भोजन खाना पड़ता है। ऐसे में यदि आप घबरा रहे हैं कि भोजन करते ही आपको पेट संबंधी समस्या होने लगेगी तो इस बार भारती क्लिनिक, सूरत के गेस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ हिमांशु जोशी से जानिए ऐसे उपाय जिनमें आजमाने से आपकी पेट की सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी।