फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यदि आपको भी इनमें से कोई लक्षण है तो हो जाइए सचेत, निम्न रक्तचाप के हो सकते हैं संकेत

Thu, 01 Apr 2021 08:51 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आप लक्षणों को पहचानें और तुरंत चिकित्सकिय परामर्श लें - फोटो : file photo

कुछ लोगोंं को पहले से पता होता है कि उन्हें रक्तचाप बढ़ने- घटने की समस्या है। वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं ,जो कि पता ही नहींं लगा पाते हैं कि उनका ब्लड प्रेशर घट रहा है या बढ़ रहा है। गर्मियों में तो कई बार सामान्य लोगों का भी ब्लड प्रेशर बढ़ या घट जाता है। यदि आपका रक्तचाप 90/60 से कम है तो इसे निम्न रक्तचाप की श्रेणी में रखा जाएगा। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप लक्षणों को पहचानें और तुरंत चिकित्सकिय परामर्श लें। अगली स्लाइड्स से डॉ हेमंत लुब्बे, जनरल फिजिशियन, रामपीठ हॉस्पिटल से जानिए निम्न रक्तचाप के मुख्य लक्षण। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अचानक चक्कर आ जाना निम्न रक्तचाप का संकेत हो सकता है - फोटो : Social media

चक्कर आना
कई बार स्वस्थ दिखाई देने वाले व्यक्ति को भी चक्कर आ जाते हैं। बिना किसी बीमारी के अचानक चक्कर आ जाना निम्न रक्तचाप का संकेत हो सकता है इसलिए यदि भीड़-भाड़ का माहोल है तो ऐसे व्यक्ति को एकांत में ले जाकर आराम से बैठाना चाहिए और फिर चिकित्सकीय परामर्श लेने के बाद ही कोई उपाय करना चाहिए नहीं तो समस्या और बढ़ सकती है। 

विज्ञापन

3 of 5
तनाव में अक्सर लोगों के हाथ-पांव ठंडे पड़ जाते हैं - फोटो : Pixabay

तनाव
निम्न रक्तचाप की समस्या उन लोगों के साथ होने की संभावनाएं अधिक रहती है, जो कि तनाव के दौर से गुजर रहे होते हैं। तनाव में अक्सर लोगों के हाथ-पांव ठंडे पड़ जाते हैं, कुछ करने की ऊर्जा ही नहीं बचती है, उसके पीछे निम्न रक्तचाप एक मुख्य कारण होता है इसलिए मनोचिकित्सक तनाव का इलाज करते वक्त रक्तचाप को बराबर रखने की भी दवाएं देते हैं। 

4 of 5
सांसों की आवाज सुनाई देने लगती है - फोटो : Pixabay

सांसों की गति में बदलाव
निम्न रक्तचाप होने पर सांसों के पैर्टन में एक बदलाव होता है। सांसें आधी-अधूरी आने लगती है और उनकी गति महसूस की जा सकती है। सांसों की आवाज सुनाई देने लगती है इसलिए यदि सामन्य सांसों में अचानक से इस तरह का बदलाव होता है तो इस बदलाव को हल्के में न लें और इसका उपचार करवाएं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खुद से शरीर में बिल्कुल भी ऊर्जा महसूस नहीं कर पाता है - फोटो : social media
अत्यधिक थकान
गर्मियों में यह लक्षण सबसे ज्यादा देखने में आता है। कोई- कोई दिन ऐसा होता है जब व्यक्ति सोकर उठता है तो वो खुद से शरीर में बिल्कुल भी ऊर्जा महसूस नहीं कर पाता है। यह निम्न रक्तचाप का ही संकेत है। ऐसी स्थिति को महिलाएं अक्सर हल्के में ले लेती हैं और घर के कामों में जुट जाती हैं लेकिन यदि बार-बार ऐसा हुआ तो यह बीमारी घर बना लेती है इसलिए सही समय पर इसके प्रति जागरूक हो जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें