Barish Me Bhigne ke Baad kya karen: मानसून का मौसम जितना सुहाना होता है, ये उतनी ही स्वास्थ्य चुनौतियां को लेकर आता है। मानसून में कभी भी बारिश हो जाती है, ऐसे में कई बार लोगों को बारिश में भीगकर अपना काम करना पड़ता है। बारिश में भीगना कुछ लोगों को रोमांचक भी लगता है। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि बारिश भीगने से सर्दी-जुकाम, फ्लू और अन्य मौसमी बीमारियों के खतरा बढ़ा जाता है।
गीले कपड़े की वजह से ठंड लगती है, जिससे हम आसानी से संक्रमणों का शिकार बन सकते हैं। ऐसे में, अगर आप कभी बारिश में अनजाने में भीग जाते हैं, तो आपको कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है। आइए इस लेख में उन सावधानियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।