फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोध में हुआ खुलासा: भर-भर के खाते हैं बटर तो हो जाइए सावधान, ये एक गलती घटा सकती है आपकी उम्र

Tue, 25 Mar 2025 06:19 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मक्खन, जिसे बटर भी कहा जाता है, कई लोगों का पसंदीदा खाद्य पदार्थ है। मगर हाल ही में हुए एक शोध में चौंकाने वाला निष्कर्ष सामने आया है। इस शोध के अनुसार, मक्खन का अधिक सेवन समय से पहले मृत्यु का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
मक्खन - फोटो : Adobe Stock
Health Tips: बटर जिसे हिंदी में मक्खन भी कहते हैं, भरतीय रसोई का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसका उपयोग कई तरह के व्यंजनों में किया जाता है, जिससे उनका स्वाद और भी बढ़ जाता है। जैसे- टोस्ट पर लगा मक्खन हो या दाल में पड़ा एक चम्मच, बटर किसी भी व्यंजन का स्वाद बढ़ा देता है। इसकी मलाईदार बनावट और मनमोहक सुगंध हर किसी को लुभाती है। मगर हाल ही में आई एक स्टडी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिससे पता चला है कि- बटर जितना स्वादिष्ट है, उतना ही आपकी सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है। आइए इस लेख में जानते हैं इस स्टडी में क्या पता चला और बटर की जगह क्या-क्या इस्तेमाल कर सकते हैं?
विज्ञापन

2 of 5
मक्खन - फोटो : Adobe Stock
अध्ययन के चौंकाने वाले निष्कर्ष
मास जनरल ब्रिघम के यू झांग के नेतृत्व में हुए एक अध्ययन में 2.2 लाख से अधिक अमेरिकियों की खान-पान की आदतों का विश्लेषण किया गया। इस शोध 33 वर्षों तक चला। इस अध्ययन में नर्सेस हेल्थ स्टडी, नर्सेस हेल्थ स्टडीI और हेल्थ प्रोफेशनल्स फॉलो-अप स्टडी जैसे तीन बड़े स्वास्थ्य अध्ययनों के आंकड़ों को शामिल किया गया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस अध्ययन के नतीजे चौंकाने वाले थे। जिन लोगों ने बटर का अधिक सेवन किया, उनमें जल्दी मृत्यु का खतरा 15% तक बढ़ गया। वहीं, जो लोग बटर के बजाय प्लांट बेस्ड ऑयल (जैसे जैतून का तेल) का इस्तेमाल करते थे, उनमें समय से पहले मृत्यु का खतरा 17% तक कम पाया गया।
विज्ञापन

3 of 5
मक्खन - फोटो : Adobe Stock
बता दें कि अध्ययन के दौरान 51,000 लोगों की मृत्यु हुई, जिनमें से 12,200 कैंसर से और 11,200 हृदय रोगों से पीड़ित थे। शोधकर्ताओं के मुताबिक बटर का अधिक सेवन करने वालों में मृत्यु का खतरा अधिक देखा गया, चाहे उनकी उम्र, वजन, धूम्रपान की आदतें या खान-पान की आदतें कुछ भी हों।

4 of 5
बैड कॉलेस्ट्रॉल - फोटो : Adobe Stock
बटर से सेहत को खतरा
शोधकर्ताओं के मुताबिक बटर में मौजूद सैचुरेटेड फैट्स लंबे समय से हृदय रोगों से जुड़े हुए हैं, और यह अध्ययन इस बात को और पुख्ता करता है। बटर में सैचुरेटेड फैट्स की मात्रा अधिक होती है, जो LDL कोलेस्ट्रॉल (बैड कोलेस्ट्रॉल) को बढ़ाता है। यह हृदय रोगों का एक प्रमुख कारण है। इसके अलावा, बटर का अधिक सेवन शरीर में टॉक्सिन्स को बढ़ा सकता है, जिससे टाइप 2 डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अवाकॉर्डो - फोटो : Adobe Stock
अब बहुत से लोगों के दिमाग में ये सवाल होगा कि अगर अधिक मात्रा में बटर यानी मक्खन का सेवन हानिकारक है तो इसके विकल्प में क्या खाया जाए? बटर के कई स्वस्थ विकल्प मौजूद हैं, जैसे- जैतून का तेल, एवोकाडो, नट बटर, ग्रीक योगर्ट, नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें