प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
अगर आप व्यायाम करते हैं तो हमेशा ध्यान देना चाहिए कि जो आप जूते पहनते हैं, वो सही साइज के हों। ऐसा करने से आप मोटापे को नियंत्रित करके भी जोड़ों के दर्द में आराम पा सकते हैं। इसके अलावा ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जो विटामिन- ई से भरपूर हो। वहीं, बादाम हमें काफी फायदा दे सकता है, क्योंकि इसमें पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड सूजन और गठिया के लक्षणों को कम करने में काफी मददगार होता है। मूंगफली और मछली खाने से भी जोड़ों के दर्द में राहत मिल सकती है।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।