हाइपोग्लाइसेमिया में क्या करना चाहिए?
- फोटो : Freepik.com
लो शुगर की स्थिति में क्या करें?
डॉक्टर बताते हैं, शुगर लेवल लो होने के लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। दवाओं या इंसुलिन की अधिक मात्रा लेना, भोजन न करना, भोजन के समय में बदलाव या शराब पीने के कारण आपका शुगर लो हो सकता है।
अगर आपका शुगर लेवल लो हो जाए तो तुरंत ग्लूकोज बिस्किट, शुगर कैंडी या फलों का जूस पी लें। कुछ समय के बाद फिर से शुगर की जांच करें। अगर इन उपायों के बाद भी शुगर सामान्य नहीं हो रहा या लक्षणों में आराम न मिले तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।
हाइपोग्लाइसेमिया एक गंभीर स्थिति हो सकती है, सही जानकारी और सावधानी से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। इस तरह की दिक्कतों से बचे रहने के लिए नियमित रूप से संतुलित आहार, नियमित शुगर जांच और शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान देना महत्वपूर्ण हैं।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।