फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे जानें कहीं आपको भी तो नहीं है हाइपरटेंशन

Fri, 29 Mar 2019 04:29 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हाइपरटेंशन
उच्च रक्त चाप को ही हाइपरटेंशन कहते हैं। अगर वक्त पर इस बीमारी को लेकर सतर्क नहीं हुए तो यह घातक रूप ले सकती है। भागदौड़ भरी जीवनशैली और अव्यवस्थित खानपान के चलते हाइपरटेंशन की बीमारी बेहद आम हो गई है। अमेरिका में तो हर तीसरे में से एक व्यक्ति हाइपरटेंशन की बीमारी से ग्रसित है। हाइपरटेंशन को लेकर लापरवाही बरती गई तो यह स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। इसकी वजह से हार्ट से जुड़ी बीमारी एवं स्ट्रोक भी हो सकता है। ये दोनों ही बीमारी प्राणघातक बन सकती हैं। आइए जानते हैं हाइपरटेंशन के लक्षण क्या हैं...
विज्ञापन

2 of 4
हाइपरटेंशन
हाइपरटेंशन को 'साइलेंट किलर' कहा जाता है। कई बार इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को इस बात का पता ही नहीं चल पाता कि वह उच्च रक्त चाप की परेशानी से गुजर रहा है। हाइपरटेंशन हमारे शरीर को कई तरह से डैमेज करता है और हमें इस बात का पता भी नहीं चल पाता। आप वक्त-वक्त पर ब्लड प्रेशर की जांच के जरिए इस बात का पता लगा सकते हैं कि आपको हाइपरटेंशन है या नहीं। इसके लिए आपको अपने नर्स एवं डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। 
 
विज्ञापन

3 of 4
हाइपरटेंशन
अगर आपका ब्लड प्रेशर 120-139 / 80-89 है तो समझ लीजिए आपको प्री-हाइपरटेंशन है। अगर ब्लड प्रेशर इससे ज्यादा 140/90  है तो आप हाइपरटेंशन से गुजर रहे हैं। हाइपरटेंशन से बचने के लिए आपको हेल्दी डाइट लेनी चाहिए। अपने वजन पर ध्यान देना चाहिए। अगर वजन गिर रहा है तो फौरन डॉक्टर को दिखाएं। हाइपरटेंशन से बचने का सबसे अच्छा उपाय है रोज ध्यान करें। व्यायाम करें और धूम्रपान से दूर रहें।
विज्ञापन

4 of 4
blood pressure
हाइपरटेंशन के कई कारण हो सकते हैं। इनमें खून कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना, मोटापा और आनुवांशिक कारण भी शामिल है। ज्यादा तला हुआ खाना खाने से लेकर ज्यादा शराब पीने की वजह से भी हाइपरटेंशन हो सकता है। इसके अलावा कई मानसिक वजहों से भी यह बीमारी हो सकती है। इनमें डिप्रेशन शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें