संक्रमण और लॉकडाउन का खतरा
- फोटो : Adobe Stock
मिथ- तेजी से बढ़ रहा है संक्रमण, क्या फिर लगेगा लॉकडाउन?
एचएमपीवी के बढ़ते मामलों के बीच सोशल मीडिया पर खबरें चलने लगी कि एक बार फिर से लॉकडाउन लग सकता है।
चीन में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस संक्रमण को लेकर शुरुआत में जो खबरें और वीडियो सामने आए उसमें अस्पतालों-श्मशान घाटों पर उसी तरह की भीड़ देखी गई जैसे कोरोना की दूसरी लहर के समय था। ऐसे में
सवाल उठने लगे कि क्या फिर से लॉकडाउन लगेगा।
डॉक्टर कहते हैं, चीन की स्थिति को देखकर लोगों को भले ही डर लग रहा हो, पर वहां की स्थिति काफी अलग है जिसकी अन्य देशों से तुलना नहीं की जानी चाहिए। ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस के कारण लॉकडाउन की आशंका नहीं है क्योंकि इसकी गंभीरता कोविड जैसी नहीं है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।