फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hug day 2019: सेहत के लिए भी अच्छा है गले लगना, जानिए कौन सी बीमारियां होती हैं ठीक

Tue, 12 Feb 2019 12:00 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
hug
फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस हमारे बचपन के सबसे यादगार फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में किरदार के अलावा एक और चीज थी, जो हमें काफी पसंद आई थी और वह थी फिल्म का डॉयलाग जादू की झप्पी। फिल्म में जब भी कोई परेशानी में होता था तो संजय दत्त उसे जादू की झप्पी देते थे। लेकिन क्या आपको पता है कि ये जादू की झप्पी सच में कमाल करती है। आइए आपको बताते हैं कि यह जादू की झप्पी हमारे सेहत के लिए कितना फायदेमंद है। 
विज्ञापन

2 of 5
hug
जब भी कोई व्यक्ति छोटी-मोटी परेशानियों से घिरा रहता है तो उसे केवल गले लगाने से परेशानियों से लड़ने की ताकत मिलती है। साथ ही उसके चेहरे पर ग्लो भी आता है। इसके साथ ही गले लगने से ऑक्सीटोसिन लेवल बूस्ट हो जाता है। जिससे अकेलापन, गुस्सा, चिंता जैसी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
hug
रिसर्च के मुताबिक जादू की झप्पी देने से कोर्टिसोल का लेवल कम हो जाता है। साथ ही यह दिमाग को शांत करने का संदेश जाता है जिससे तनाव कम हो जाता है। इसके अलावा जिस व्यक्ति को डर लगता है तो उसे गले लगाने से उसका डर गायब हो जाता है। 

4 of 5
hug
सकारात्मक सोच एक बेहतरीन जिंदगी जीने के लिए बहुत जरूरी है इसलिए जब भी कोई अपना मिले तो उसे गले जरूर लगाएं, जिससे दोनों के जीवन में सकारात्मकता बढ़ेंगी। साथ ही आपको कई बीमारियों से छुटकारा भी दिलाता है। जादू की झप्पी से हार्ट रेट नियंत्रित रहता है, मेटाबोलिज्म बढ़ाती है। साथ ही आपको अच्छी नींद भी आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ZDC - फोटो : Getty Images
गले मिलने से तनाव कम होता है क्योंकि गले मिलने के दौरान कॉर्टिसोल नामक हार्मोन में कमी आती है जो तनाव बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। स्टडी में पता चला है कि तनाव दिल के रोग के खतरे को बढ़ाता है। इस वजह से गले मिलना आपके इस खतरे को कम करता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें