एचपीवी संक्रमण का खतरा
- फोटो : iStock
क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ?
अमर उजाला से बातचीत में दिल्ली स्थित अस्पताल में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ प्रवीण जैन बताते हैं, एचपीवी संक्रमण का खतरा पुरुष-महिला दोनों को हो सकता है, इसलिए टीकाकरण की भी आवश्यकता दोनों में है। पुरुषों को, विशेषतौर पर समलैंगिकों को एचपीवी वैक्सीनेशन जरूर करानी चाहिए। ये लिंग, गुदा और कुछ प्रकार के ओरल कैंसर के खतरे को कम करने में आपके लिए मददगार हो सकती है।
भारत में पुरुषों में भी एचपीवी संक्रमण के कारण कुछ प्रकार के कैंसर का जोखिम देखा जा रहा है, वैक्सीनेशन की दर को बढ़ाकर संक्रमण की रोकथाम और कैंसर के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है।