फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Healthy Body: घाव भरने से लेकर स्वाद-गंध तक के लिए यह मिनरल आवश्यक, इसकी कमी से कमजोर हो जाती है इम्युनिटी

Sat, 10 Jun 2023 05:30 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
घावों को भरता है जिंक - फोटो : iStock
शरीर के कार्यों के बेहतर तरीके से जारी रखने के लिए आवश्यक है कि हम सभी स्वस्थ और पौष्टिक चीजों को आहार में शामिल करें। शरीर के लिए आयरन और प्रोटीन जितने आवश्यक हैं, उतने ही जरूरी होते हैं कई प्रकार के मिनरल्स। जिंक ऐसा ही एक ट्रेस मिनरल है, मतलब शरीर को कम मात्रा में इसकी आवश्यकता होती है। भले ही शरीर को इसकी कम मात्रा में जरूरत होती है पर इसकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। घावों को भरने से लेकर स्वाद-गंध और बच्चों के विकास के लिए यह बेहद आवश्यक तत्व है। 

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, कई चीजों से जिंक आसानी से प्राप्त किया जा सकता है, हालांकि आहार में इसकी मात्रा न होने या फिर कुछ प्रकार की अंतर्निहित समस्याओं के कारण शरीर में जिंक कम हो सकता है।

आइए जानते हैं कि यह क्यों आवश्यक है और किन चीजों से इसकी पूर्ति की जा सकती है?
विज्ञापन

2 of 4
शरीर के लिए आवश्यक है जिंक - फोटो : iStock
जिंक की शरीर में आवश्यकता

जिंक न केवल आपके शरीर को बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने के लिए मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली बनाने में सहायता करता है साथ ही यह आपके घावों को जल्दी ठीक करने, गंध और स्वाद की इंद्रियों को स्वस्थ रखने और शिशुओं-बच्चों के विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों के शरीर में इस ट्रेस मिनरल की कमी होती है उनमें संक्रामक रोगों के होने का खतरा अन्य की तुलना में अधिक हो सकता है। आहार के माध्यम से इसकी पूर्ति करना जरूर सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 4
पेट की समस्याओं का जिंक पर असर - फोटो : iStock
जिंक की कमी

एक वयस्क पुरुष को प्रतिदिन 11 मिलीग्राम और वयस्क महिला को 8 मिलीग्राम की मात्रा में जिंक की आवश्यकता होती है। यदि आप गर्भवती हैं या स्तनपान करा रही हैं, तो आपको  इसकी अधिक जरूरत हो सकती है। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि आहार में जिंक वाली चीजें कम होने के अलावा कुछ स्थितियां आपके शरीर के लिए इसका उपयोग करना कठिन बना सकती हैं, जैसे पेट या आंतों की सर्जरी, शराब का सेवन या अल्सरेटिव कोलाइटिस- क्रोहन डिजीज जैसे पाचन रोग आदि।

जो लोग मांस या पशु आधारित उत्पाद नहीं खाते हैं उनमें इसकी कमी का जोखिम अधिक हो सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
जिंक के लिए क्या खाएं? - फोटो : iStock
जिंक कैसे प्राप्त करें?

अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि मांसाहारी चीजों के माध्यम से आसानी से जिंक की पूर्ति की जा सकती है। हालांकि अगर आप शाकाहारी हैं तो आहार में कुछ चीजों को शामिल करके भी जिंक की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं। दालें जिंक का सबसे अच्छा स्रोत हैं। इसके अलावा कद्दू और तरबूज के बीज, बीन्स-ओट्स, काजू आदि से भी इसकी पूर्ति की जा सकती है। सुनिश्चित करें कि आपके आहार में ये चीजें जरूर शामिल हों।


 
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें