विटामिन-डी वाली चीजें
- फोटो : Freepik.com
विटामिन-डी की पूर्ति कैसे करें
धूप को विटामिन-डी का प्राकृतिक स्रोत माना जाता है। त्वचा पर सूर्य की पराबैंगनी किरणें पड़ने पर शरीर खुद विटामिन-डी बनाता है। इसके अलावा कुछ खाद्य पदार्थों से भी विटामिन-डी मिल सकता है। फैटी फिश, अंडे की जर्दी, मशरूम और फोर्टिफाइड दूध को इसका अच्छा स्रोत माना जाता है।
हालांकि जिन लोगों में जांच में विटामिन-डी की कमी का शिकार पाया जाता है उन्हें डॉक्टर इसकी पूर्ति के लिए सप्लीमेंट्स दे सकते हैं। पर ध्यान रहे कभी भी खुद से कोई भी सप्लीमेंट नहीं लेना चाहिए, इससे नुकसान हो सकता है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।