छींकना किसी के लिए भी एक आम बात है। ये शरीर की एक सामान्य क्रिया है। कुछ लोगों को सर्दी-जुकाम के दौरान छींक आती है तो किसी को किसी तरह की एलर्जी से छींक आती है। लेकिन बहुत से लोग कुछ अजीब तरीके से छींकते हैं। हम सभी को बचपन से सिखाया जाता है कि छींकने के तुरंत बाद आप सॉरी या एक्सक्यूज मी बोलें, लेकिन हम कभी-कभी छींकने के बाद कहना भूल जाते हैं। हम आपको बताएंगे की किस तरह से हमें छींकना चाहिए, ताकि न तो हम बैक्टीरिया के कारण बीमार पड़ें और न ही आपके सामने वाला व्यक्ति जिसके सामने आपने छींका है वो बीमार पड़े।