फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जितने पैसे आप जिम की फीस में बहा देते हैं, उतने में तो घर पर ही खुल जाएगा

Thu, 04 Jan 2018 10:10 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
आजकल हर कोई खुद को फिट रखने के लिए जिम की ओर रूख कर रहा है, लेकिन इनमें से अधिकतर लोग बजट बिगड़ने को और समय की कमी के चलते लंबे समय तक जिम नहीं जा पाते। बजट बिगड़े भी क्यों न, जिम की एक महीने की फीस ही एक हजार से ज्यादा होती है। अगर आप भी इन वजह से जिम नहीं जा पा रहे हैं तो हम जिम को आपके घर पर ही ला देते हैं और वो भी काफी कम बजट। इस जिम को घर पर बनाने में आपकी जेब से सिर्फ उतना ही पैसा निकलेगा, जितना आप तीन से चार महीने के लिए जिम में दे देते हैं। खास बात ये है कि यहां पर कभी भी समय निकालकर आ सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
कमरे से शुरू करें


आपके घर का लिविंग रूम हो या फिर गेस्टरूम, कमरे में रोशनी और सही वेंटिलेशन है तो यह आपके लिए परफेक्ट जिम हो सकता है। कमरे की सफाई कर उसमें मैट बिछाएं, ध्यान रखें कि मैट फिसलने वाला न हो। मैट के अलावा एक कुर्सी और तीन स्टेप्स वाली सीढ़ी की व्यवस्था कर लें। सीढ़ी पर चढ़कर और उतरकर आप वेट लॉस एक्सरसाइज शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
स्किपिंग रोप (रस्सी)

किसी भी स्पोर्ट शॉप पर स्किपिंग रोप आसानी से मिल जाएगी। सामान्यतः यह 150 रुपए से 1500 रुपए तक की रेंज में मौजूद है। आप अपने बजट और जरूरत के अनुसार ले आएं। रस्सी कूदना बेहद आसान और प्रभावी वर्कआउट है।

4 of 8
वेट मशीन

आपके जिम में वेट मशीन का होना बहुत जरूरी है जिससे आप अपने वजन में होने वाले बदलावों का रिकॉर्ड रख सकें। बाजार में वेट मशीन 800 से 1500 रुपए की कीमत तक में मिल सकती है।
विज्ञापन

5 of 8
रेजिस्टेंस बैंड्स

स्ट्रेचिंग और शरीर का संतुलन बनाए रखने के लिए रजिस्टेंस बैंड्स का काफी उपयोग किया जाता है। इसे खरीदते वक्त ध्यान रखें कि हैंडल्स की ग्रिप अच्छी हो। यह बाजार में 1500 से 3000 रुपए तक की कीमत में मिल सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
डंबल्स 

वेट लिफ्टिंग एक्सरसाइज के लिए डंबल्स और बार्बेल्स जरूरी होते हैं इसलिए आप इनमें भी निवेश करें। लोकल स्टोर्स में ये 150 रुपए से 500 रुपए प्रति किलो वजन के आधार पर मिलते हैं। कुछ स्टोर्स पुराने डंबल्स के साथ एक्सचेंज ऑफर भी देते हैं। आप अपनी जरूरत के अनुसार इनका वजन बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
गोल छल्ला या हूप

वेस्ट से कैलोरीज कम करने के लिए हूप एक बेहतरीन उपकरण है। इसे कमर में डालकर कमर घुमाने से पेट और कमर की चर्बी घटती है। ध्यान रहे कि हूप उतना ही बड़ा होना चाहिए जितने बड़े आप हैं। बाजार में इसकी कीमत 150 रुपए से शुरू हो सकती है।
विज्ञापन

8 of 8
एक्सरसाइज बॉल

खुद को शेप में रखने के लिए एक्सरसाइज बॉल या स्टेबलिटी बॉल काफी प्रभावी है। इसका इस्तेमाल दूसरे उपकरणों के साथ भी कर सकते हैं। बाजार में इसकी कीमत 600 रुपए से 1000 रुपए के बीच तक हो सकती है।

आप चाहें तो शुरुआत में कुछ दिन किसी प्रशिक्षक से परामर्श ले लें और फिर घर पर ही इन उपकरणों की सहायता से वर्कआउट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें