How to Relieve from Muscle Pain: अगर आप भी मसल पेन से परेशान हैं तो इस लेख को आखिर तक पढ़ें। यहां हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिससे मसल के दर्द से राहत पा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
मांसपेशियों के दर्द से राहत कैसे पाएं?
- फोटो : AI
How to Relieve from Muscle Pain: मसल पेन यानी मांसपेशियों में दर्द आजकल एक आम समस्या बन गई है। ऑफिस में घंटों बैठकर काम करना, गलत पॉश्चर, भारी वजन उठाना, ज्यादा एक्सरसाइज या नींद की कमी, ये सभी मसल पेन की बड़ी वजहें हैं। कई बार ठंड लगने या शरीर में पानी की कमी से भी मांसपेशियों में जकड़न और दर्द होने लगता है।
ये दर्द कभी-कभी इतना तेज होता है कि रोजमर्रा के काम करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लोग तुरंत पेनकिलर ले लेते हैं, लेकिन हर बार दवा लेना सही नहीं है। कुछ आसान घरेलू नुस्खे और सही आदतों से आप इस दर्द से नैचुरली राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं मसल पेन से छुटकारा पाने के असरदार तरीके।
विज्ञापन
2 of 6
मांसपेशियों के दर्द से राहत कैसे पाएं?
- फोटो : AI
मसल पेन से राहत पाने के आसान घरेलू उपाय
1. सिकाई करें
गर्म सिकाई: अगर दर्द पुराना है, जकड़न या अकड़न है तो गर्म पानी की थैली या तौलिये को गर्म पानी में निचोड़कर 15-20 मिनट सिकाई करें। इससे मसल्स रिलैक्स होती हैं और खून का दौरा बढ़ता है।
ठंडी सिकाई: अगर चोट लगने, गिरने या ज्यादा वर्कआउट के बाद तुरंत दर्द और सूजन है तो बर्फ को कपड़े में लपेटकर 10 मिनट तक लगाएं। इससे सूजन और जलन तुरंत कम होगी।
विज्ञापन
3 of 6
मांसपेशियों के दर्द से राहत कैसे पाएं?
- फोटो : AI
2. हल्दी वाला दूध
हल्दी को नेचुरल पेनकिलर कहा जाता है। इसमें करक्यूमिन नामक तत्व होता है जो सूजन को अंदर से खत्म करता है। रात में सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी और एक चुटकी काली मिर्च मिलाकर पिएं। काली मिर्च हल्दी के असर को 10 गुना बढ़ा देती है। लगातार 4-5 दिन पीने से दर्द में काफी आराम मिलता है।
4 of 6
मांसपेशियों के दर्द से राहत कैसे पाएं?
- फोटो : AI
3. मालिश
सरसों का तेल + कपूर: 100ml सरसों के तेल में 2-3 कपूर की टिकिया डालकर पका लें। हल्का गुनगुना होने पर दर्द वाली जगह पर नीचे से ऊपर की तरफ 5-7 मिनट मालिश करें।
नारियल तेल + लौंग: अगर जलन वाला दर्द है तो नारियल तेल बेहतर है। रात में मालिश करके सुबह तक छोड़ दें, ज्यादा तेज हाथों से रगड़ें नहीं।
विज्ञापन
5 of 6
मांसपेशियों के दर्द से राहत कैसे पाएं?
- फोटो : AI
4. हाइड्रेटेड रहें
शरीर में पानी की कमी से मसल्स में लैक्टिक एसिड जमा हो जाता है, जिससे क्रैम्प और दर्द होता है। दिन में कम से कम 3-4 लीटर पानी पिएं। साथ में ORS, नारियल पानी, नींबू-पानी या केला खाएं। केले में पोटैशियम होता है जो मसल क्रैम्प को रोकता है। चाय, कॉफी और कोल्ड ड्रिंक कम पिएं।
मांसपेशियों के दर्द से राहत कैसे पाएं?
- फोटो : AI
5. स्ट्रेचिंग और योग
दर्द में पूरा आराम करना भी गलत है, हल्की स्ट्रेचिंग से मसल्स जल्दी ठीक होती हैं।
रोज सुबह उठते ही गर्दन, कंधे और कमर की 10 मिनट स्ट्रेचिंग करें।
भुजंगासन, ताड़ासन और शवासन मसल पेन के लिए सबसे अच्छे माने जाते हैं।
लंबे समय तक एक ही पॉश्चर में न बैठें, हर 45 मिनट में उठकर 2 मिनट टहलें।
----------------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।