ब्रेन स्ट्रोक के खतरे
- फोटो : Adobe Stock
ब्रेन स्ट्रोक के खतरे
ब्रेन स्ट्रोक में दिमाग के किसी हिस्से तक खून पहुंचना बंद हो जाता है या दिमाग की कोई नस फट जाती है। इससे दिमाग की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचने लगता है। कई बार मरीज अचानक बोलना बंद कर देता है, उसका चेहरा एक तरफ झुक जाता है या हाथ-पैर में कमजोरी आ जाती है।
सबसे बड़ी परेशानी ये है कि लोग इन संकेतों को अक्सर चक्कर, थकान या उम्र का असर समझकर नजरअंदाज कर देते हैं।
स्ट्रोक में समय सबसे अहम होता है। न्यूरोलॉजिस्ट डॉ प्रतीक गोस्वामी बताते हैं, एक आसान तरीका है जिसकी मदद से कुछ ही सेकंड में स्ट्रोक के शुरुआती संकेत पहचाना जा सकते हैं, इसे FAST (फास्ट) टेस्ट कहते हैं। आइए इस बारे में जान लेते हैं।