फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: खून साफ रखने के लिए महंगे डिटॉक्स की जरूरत नहीं, इन उपायों से भी पा सकते हैं आराम

Tue, 22 Sep 2026 08:40 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

खून को साफ रखने के लिए किसी खास डिटॉक्स ड्रिंक की जरूरत नहीं होती। लिवर और किडनी लगातार अपशिष्ट पदार्थों को प्रोसेस कर बाहर निकालते हैं। इसके लिए आपको किसी महंगे ड्रिंक की जरूरत नहीं होती है। कुछ आसान से उपाय भी आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
खून साफ रखने के तरीके - फोटो : Amarujala.com/AI
हमारे शरीर में रक्त का काम सिर्फ ऑक्सीजन को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाना नहीं है। यह हार्मोन, पोषक तत्व और कई जरूरी पदार्थों को शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाता है और अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने की प्रक्रिया में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए रक्त का स्वस्थ रहना पूरे शरीर के लिए जरूरी है।

हालांकि यहां एक बात समझना जरूरी है कि आम बोलचाल हम जो खून साफ करने की बात करते हैं या फिर इसके लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं, ये मेडिकल तौर पर कोई अलग प्रक्रिया नहीं है। लिवर और किडनी वैसे भी लगातार रक्त से अपशिष्ट पदार्थों को प्रोसेस और बाहर निकालने का काम करते हैं। इसलिए खून को साफ करने के लिए किसी खास ड्रिंक, जूस या घरेलू नुस्खे की जरूरत नही है।
विज्ञापन

2 of 5
खून की सफाई - फोटो : Adobe Stock
खून की अशुद्धि

आहार में गड़बड़ी के कारण रक्त की अशुद्धि बढ़ जाती है जिसका हमारी त्वचा से लेकर शरीर के कई अंगों पर असर हो सकता है। रक्त की अशुद्धि की स्थिति में लिवर ठीक से काम नहीं कर पाता है जिसके कारण पाचन की समस्या बढ़ जाती है। इसके अलावा त्वचा में संक्रमण होना, मुंहासे-दाने और जलन बने रहना, अक्सर थकान महसूस होते रहना और चेहर की चमक कम होना इस बात का संकेत हो सकता है कि आपका रक्त साफ नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
पानी पीने से क्या लाभ होते हैं - फोटो : Adobe stock
पानी पीते रहना शरीर की प्राकृतिक सफाई के लिए जरूरी

पानी शरीर के सामान्य कामकाज के लिए बेहद जरूरी है। खूब पानी पीने से किडनी को अपशिष्ट पदार्थों को पेशाब के रास्ते बाहर निकालने में मदद मिलती है। हालांकि हर व्यक्ति के लिए पानी की एक जैसी मात्रा तय नहीं की जा सकती। 

लिवर और किडनी के कार्यों को ठीक रखने में भी अधिक पानी पीते रहने से मदद मिल सकती है। ये अंग रक्त को शुद्ध करने और इसमें मौजूद अशुद्धि को बाहर करने के लिए जिम्मेदार माने जाते हैं। नेशनल किडनी एसोसिएशन के अनुसार, आपको प्रतिदिन इतना पानी पीते रहना चाहिए जिससे लगभग 6 कप मूत्र का उत्पादन हो सके।

4 of 5
नींबू पानी के फायदे - फोटो : Freepik.com
नींबू पानी से मिलता है लाभ

नींबू में विटामिन सी और दूसरे पौधीय यौगिक पाए जाते हैं। पानी में नींबू मिलाकर पीना शरीर में तरल पदार्थ की जरूरत पूरी करने का एक आसान तरीका हो सकता है। 
 
  • नींबू का रस आपके रक्त और पाचन तंत्र, दोनों को साफ करने में मदद कर सकता है। यह प्राकृतिक रूप से अम्लीय होता है और जो पीएच स्तर को कम करने और रक्त से विषाक्त पदार्थों को निकालने में उपयोगी होता है। शरीर की अशुद्धि को बाहर करने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में ताजा नींबू का रस मिलाकर पीना चाहिए।

हल्दी के भी फायदे

हल्दी में करक्यूमिन नामक यौगिक पाया जाता है, जिस पर इसके सूजनरोधी गुणों को लेकर लोकप्रिय है। हल्दी को एंटी-इंफ्लामेटरी गुणों के लिए जाना जाता है, यह हमारे खून को साफ करने और हीलिंग प्रक्रिया को तेज करने में भी सहायक है। हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन नामक यौगिक सूजन और संक्रमण के जोखिमों से बचाने में भी लाभकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नीम के फायदे - फोटो : Adobe stock
नीम के फायदे

नीम का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में किया जाता रहा है। नीम की पत्तियों में सूजनरोधी, एंटीऑक्सीडेंट और रोगाणुरोधी गुण होते हैं। त्वचा से जुड़ी कुछ समस्याओं में नीम का पारंपरिक रूप से इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, नीम खाने या नीम का रस पीने से खून की गंदगी निकल जाती है या शरीर पूरी तरह डिटॉक्स हो जाता है, इसका मजबूत वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें