How to Avoid Overeating During Diwali: त्योहारों का सीजन में हमारे सामने स्वादिष्ट मिठाइयों, पकवानों और तले-भुने व्यंजनों का अंबार लगा होता है। दिवाली तो बीत चुका है लेकिन अभी भाई दूज, गोवर्धन पूजा और छठ का त्योहार बाकी है। इस त्योहार के माहौल में ओवरईटिंग यानी जरूरत से ज्यादा खाना बहुत आम बात है।
ओवरईटिंग न केवल तुरंत एसिडिटी, पेट फूलने और आलस जैसी समस्याएं पैदा करती है, बल्कि यह लंबे समय में वजन बढ़ने, ब्लड शुगर को प्रभावित करने और पाचन तंत्र को कमजोर करके कई बीमारियों का जोखिम बढ़ा देती है। त्योहारों का मजा लेना जरूरी है, लेकिन अपनी सेहत को दांव पर लगाकर नहीं।
ओवरईटिंग की समस्या अक्सर तब शुरू होती है जब हम खाने से पहले बहुत ज्यादा भूखे होते हैं या सामाजिक दबाव में जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं। सही रणनीति और थोड़ी सी जागरूकता अपनाकर आप स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद भी ले सकते हैं और अपनी सेहत पर भी ध्यान दे सकते हैं। आइए इस लेख में कुछ टिप्स के बारे में जानते हैं, जिनकी मदद से आप त्योहारों में ओवरईटिंग से बच सकते हैं और खुद को कई बीमारियों से बचा सकते हैं।