फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इच्छानुसार चाहती हैं मासिक चक्र, अपनाएं ये टिप्स

Fri, 16 Dec 2016 05:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
लड़कियों को कहीं भी घूमने से पहले मासिक धर्म के बारे में सोचना पड़ता है। अगर मासिक धर्म के दौरान उन्हें कहीं जाना पड़ जाए तो वह उस जगह का आंनद नहीं ले पातीं। इसके लिए वह पीरियड्स को पहले या देर से लाने के लिए दवाइयां लेती हैं जो उनके शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं। लेकिन इन दवाइयों के दुष्प्रभाव से बचने के लिए घरेलू नुस्खे अपनाएं जा सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

इच्छानुसार चाहती हैं मासिक चक्र, अपनाएं ये टिप्स

2 of 8
मासिक धर्म समय से पहले लाने के लिए-
पपीता-
पपीता में कैरोटिन नाम का पिग्मेंट होता है। यह शरीर में एस्ट्रोजेंट को उत्तेजित करता है जिससे मासिकधर्म समय से पहले आ जाते हैं। पीरिड्स आने की डेट से कुछ दिन पहले पपीता या इसके जूस का सेवन करना चाहिए।

अदरक-
अदरक, गर्भाशय के पास गर्मी पैदा करती है जिससे मासिक धर्म जल्दी आ जाते हैं। इसके लिए लड़कियां अदरक की चाय, शहद के साथ अदरक का जूस या पानी के साथ इसे ले सकती हैं।
विज्ञापन

इच्छानुसार चाहती हैं मासिक चक्र, अपनाएं ये टिप्स

3 of 8
सूखा धनिया-
एक चम्मच सूखे धनिये को दो कप पानी उबाल लें। पानी आधा होने पर इसे गुनगुना करके पिएं। दिन में तीन बार इसे पीने से पीरियड समय से पहले आते हैं।

सौंफ-
रात में ही सौंफ को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह उठने पर खाली पेट इस पानी का सेवन करने से समय से पहले मासिकधर्म शुरू हो जाते हैं।

इच्छानुसार शुरू करना चाहती हैं मासिक चक्र, अपनाएं ये टिप्स

4 of 8
गाजर-
सर्दियों के मौसम में गाजर आराम से मिल जाती है। इसमें भी कैरोटीन पाया जाता है। इसे कच्चा खा सकते हैं या चाहें तो दिन में तीन बार इसका जूस पी सकते हैं।

गुड़-
सर्दियों में गुड़ खाना सेहत के लिए तो लाभकारी होता ही है, साथ में ये महावारी को भी समय से पहले लाने में मदद करता है। गुड़ को अदरक, तिल और अजवायन के साथ मिलाकर खाने से असर दिखेगा।
विज्ञापन

इच्छानुसार चाहती हैं मासिक चक्र, अपनाएं ये टिप्स

5 of 8
अन्नास-
ये फल शरीर में गर्मी पैदा करता है। अगर आपके पीरियड्स नहीं आ रहे हैं तो आप अन्नास खा सकती हैं या मासिकधर्म समय से पहले शुरू करने के लिए भी इसे खा सकती हैं।

इन सब के अलावा हल्दी, अनार, कद्दू, खजूर, लहसुन और ड्राई फ्रूट्स का भी सेवन कर सकती हैं।
विज्ञापन

इच्छानुसार चाहती हैं मासिक चक्र, अपनाएं ये टिप्स

6 of 8
अब बात करते हैं मासिकधर्म देर से लाने की-
- अपनी इच्छानुसार पीरियड्स लाने के लिए अजवायन (पार्सले) की पत्तियों का सेवन कर सकती हैं। एक कप पानी में बीस मिनट तक इसे उबालें। थोड़ा ठंडा होने पर इसे छानें और शहद मिलाकर पी जाएं। इससे पीरिड्स आगे बढ़ जाते हैं।

- इसके लिए जिलेटिन का भी सेवन सकती हैं। सिर्फ जरूरत पढ़ने पर ही इसका प्रयोग करना चाहिए। ये पीरिड्स को केवल एक-दो घंटे के लिए ही आगे बढ़ाता है। दो बड़े चम्मच जिलेटिन को एक कप पानी में मिलाकर एक ही बार में पिएं। 
विज्ञापन

इच्छानुसार चाहती हैं मासिक चक्र, अपनाएं ये टिप्स

7 of 8
- मासिकधर्म देरी से लाने के लिए कम मसालेदार भोजन का सेवन करना चाहिए। ये मसाले रक्त प्रवाह को बढ़ा देते हैं जिस कारण पीरियड्स जल्दी आते हैं। अत: इनका सेवन कम करना चाहिए।

- पानी में नींबू घोल कर पीने से पीरियड्स देरी से आते हैं। इसमें सिट्रिक एसिड पाया जाता है जिस कारण पीरियड्स देर से होते हैं।
विज्ञापन

इच्छानुसार चाहती हैं मासिक चक्र, अपनाएं ये टिप्स

8 of 8
- पीरियड्स देर से लाने के लिए तनाव कम पर नियंत्रण रखना चाहिए। तनाव का मासिकधर्म चक्र पर बुरा असर पढ़ता है जिस कारण पीरिड्स जल्दी आ जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें