फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन को रखना है हमेशा नियंत्रित तो रखें इन बातों का ख्याल

Mon, 23 Sep 2019 11:41 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : pixa
आपने देखा होगा कि कुछ लोगों का शरीर हमेशा एक सा नजर आता है। चाहे वो जिम जाएं या नहीं, लेकिन वहीं कुछ लोग जितने दिन एक्सरसाइज करते हैं तब तक तो पतले रहते हैं लेकिन उसके बाद फिर से मोटे हो जाते हैं। अगर आपको भी अपना वजन हमेशा नियंत्रण में रखना है तो कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आइए जानें किन बातों का ख्याल रखना फायदेमंद हो सकता है।

 
विज्ञापन

2 of 6
तनाव न पालें
तनाव से दूर रहना आज की जिंदगी में थोड़ा मुश्किल काम है लेकिन फिर भी अच्छे डायटीशियन का कहना है कि तनाव की वजह से शरीर में ज्यादी मात्रा में कार्टिसोल पैदा होने लगता है जिसकी वजह से हम गलत तरीके की खानपान की आदत डाल लेते हैं। लेकिन तनाव से दूर रहने के लिए जरूरी है कि योग, ध्यान का सहारा लिया जाए। तनाव से दूर रहने पर स्वस्थ रहने में बहुत मदद मिलती है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : pixa
वजन को नियंत्रित करने के लिए जागरुक रहें
केवल वजन को कम करने के लिए ही न तत्पर रहें। बल्कि एक बार जब वजन कम हो जाए तो उसे हमेशा बरकरार रखने का प्रयत्न करें। जिम जाना अचानक बंद न करें और न ही अचानक से सेहतमंद खाना बंद करें।

 

4 of 6
नींद पूरी करें और अल्कोहल का सेवन न करें
वजन को हमेशा नियंत्रित रखना है तो पर्याप्त मात्रा में नींद लें और शराब का सेवन न करें। क्योंकि बहुत से लोग नींद न पूरी होने पर शराब का सेवन करके खुद को तरोताजा महसूस कराने का काम करते हैं। लेकिन ये सब आदतें सेहत के लिहाज से सही नहीं है।
विज्ञापन

5 of 6
थोड़ा-थोड़ा खाएं
वजन को हमेशा एक जैसा रखना है तो अपने आहार की शैली पर हमेशा नजर रखें। खुद को फिट रखने के लिए हमेशा अपने अंदर इस बात का जज्बा रखें और कभी भी एक साथ भोजन न करें। हमेशा दिनभर में थोड़ा-थोड़ा खाएं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नींबू और अजवाइन की चाय पिएं   
भले ही आप किसी तरह का व्यायाम नहीं कर रहे हैं लेकिन अगर अपनी पिछली मेहनत को बर्बाद नहीं करना चाहते हैं तो नियम से नींबू और अजवाइन की चाय का सेवन करें। ये आदत हमेशा आपको फिट रखने में मदद करेगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें