Electrolytes Rich Food: हमारे शरीर को ठीक से काम करने के लिए सही मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट्स बहुत जरूरी होता है। ये खनिज (मिनरल्स) शरीर में तरल पदार्थों को संतुलित रखने, नसों के ठीक से काम करने और मांसपेशियों को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। जब शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बिगड़ जाता है, तो थकान, मांसपेशियों में ऐंठन और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
अच्छी बात यह है कि हम कुछ आम खाद्य पदार्थों से ही इन जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे सोडियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम की कमी को पूरा कर सकते हैं। ये खाद्य पदार्थ न केवल स्वादिष्ट होते हैं बल्कि आपके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का सही संतुलन बनाए रखने में भी मदद करते हैं। आइए इस लेख में ऐसे ही कुछ फूड प्रोडक्ट्स के बारे में जानते हैं जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।