बढ़ता हुआ वजन या मोटापा मौजूदा समय की गंभीर समस्याओं में से एक है। आंकड़ों के मुताबिक दुनिया की लगभग 13 फीसदी आबादी इस समस्या की शिकार है। अध्ययनों में मोटापे को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बताया गया है। इसके कारण डायबिटीज, हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम काफी बढ़ जाता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी उम्र के लोगों को वजन पर कंट्रोल करने की सलाह देते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं, बच्चों में बढ़ती मोटापे की समस्या और भी गंभीर हो सकती है, इसपर सभी माता-पिता को विशेष ध्यान देते रहने की आवश्यकता होती है।
वजन बढ़ने के कई कारक हो सकते हैं समय रहते उनकी पहचान कर इससे बचाव के तरीकों को अपनाना जरूरी हो जाता है। वजन कम करने के लिए लोग तमाम प्रकार के तरीकों को प्रयोग में लाते रहते हैं, इंटरमिटेंट फास्टिंग से लेकर आहार में बदलाव को इसमें प्रभावी माना जाता रहा है। पर सिर्फ आहार में बदलाव करके ही वजन को कंट्रोल नहीं किया जा सकता है। इसके लिए दिनचर्या की कुछ और भी आदतों पर ध्यान देना आवश्यक हो जाता है।
आइए जानते हैं कि वजन बढ़ने के क्या कारण होते हैं और इसे कंट्रोल करने के लिए आहार के अलावा और किन बातों पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता होती है?