फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heart Health: हार्ट को हेल्दी रखने के लिए शाकाहारी लोगों को क्या खाना चाहिए? जानिए चार सबसे फायदेमंद चीजें

Mon, 27 Oct 2025 11:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • शरीर के हर हिस्से में ऑक्सीजन और पोषण पहुंचाने के लिए हमारा हृदय दिन-रात बिना रुके काम करता है, लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी, धूम्रपान-शराब और अनियमित खानपान ने इस सबसे जरूरी अंग को सबसे ज्यादा खतरे में डाल दिया है।
  • क्या आप जानते हैं कि कई शाकाहारी खाद्य पदार्थ ऐसे हैं जो हृदय के लिए बेहद फायदेमंद हो सकती हैं? इन्हें अभी से ही अपने आहार में शामिल कर लीजिए।
विज्ञापन
1 of 5
हार्ट हेल्थ को कैसे ठीक रखें? - फोटो : Freepik.com
Heart Health: हाल के दशकों की मेडिकल हिस्ट्री उठाकर देखें तो पता चलता है कि हृदय रोगों के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। 90 के दशक में जहां हार्ट की बीमारियों को उम्र बढ़ने के साथ होने वाली समस्या के रूप में जाना जाता था, वहीं अब कम उम्र के लोग भी इसका शिकार हो रहे हैं।

दुनियाभर में जिस तरह से हृदय रोगों को खतरा बढ़ता जा रहा है, यह निश्चित ही चिंता बढ़ाने वाली स्थिति है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कम उम्र के लोग भी इसका शिकार हो रहे हैं। आहार और लाइफस्टाइल में गड़बड़ी के कारण इस रोग का जोखिम अधिक देखा जा रहा है।

शरीर के हर हिस्से में ऑक्सीजन और पोषण पहुंचाने के लिए हमारा हृदय दिन-रात बिना रुके काम करता है, लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी, धूम्रपान-शराब और अनियमित खानपान ने इस सबसे जरूरी अंग को सबसे ज्यादा खतरे में डाल दिया है। अध्ययनकर्ता कहते हैं, हृदय को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इसके लिए खान-पान में सुधार करना सबसे आवश्यक है। ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन्स से भरपूर चीजें हृदय को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
हृदय रोगों का खतरा - फोटो : Adobe Stock Images
हृदय रोगों की बढ़ती समस्याएं और खानपान

अध्ययनों से पता चलता है कि अधिक नमक, जंक फूड, तले हुए या मीठे पेय पदार्थ हमारे हृदय की धमनियों को धीरे-धीरे ब्लॉक करते हैं। वहीं दूसरी ओर, कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे हैं जो दिल को मजबूत रखते हैं और रक्त प्रवाह को बेहतर बनाते हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आहार लेने से हृदय रोगों का खतरा काफी हद तक घटाया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
पौष्टिक चीजों का करिए सेवन - फोटो : Freepik.com
हार्ट को हेल्दी कैसे रखा जाए?

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि देश में हर चौथा व्यक्ति किसी न किसी रूप में हृदय रोग के खतरे से जूझ रहा है। हालांकि अगर खानपान में ही सुधार कर लिया जाए तो इसके जोखिमों को काफी हद तक कम भी किया जा सकता है।

फल और सब्जियों में मौजूद विटामिन, मिनरल्स और फाइबर धमनियों को साफ रखते हैं। वहीं सूखे मेवे जैसे अखरोट और बादाम में मौजूद गुड फैट कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने में सहायक होता है। इसी तरह ओमेगा-3 वाली चीजें दिल की धड़कनों को संतुलित रखते हैं।

क्या आप जानते हैं कि कई शाकाहारी खाद्य पदार्थ ऐसे हैं जो हृदय के लिए बेहद फायदेमंद हो सकते हैं। इन्हें अभी से ही अपने आहार में शामिल कर लीजिए।

4 of 5
हृदय को कैसे स्वस्थ रखें? - फोटो : Freepik.com
1. फाइबर युक्त सब्जियां और साग

पालक, केल, और ब्रोकली जैसी पत्तेदार सब्जियां फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-के से भरपूर होती हैं, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने और धमनियों को कठोर होने से बचाती हैं। इसी तरह एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके हृदय रोगों से बचाने में आपके लिए फायदेमंद मानी जाती हैं। हरी सब्जियों से इसकी आसानी से प्राप्ति हो सकती है। 

2. नट्स और सीड्स

बादाम, अखरोट, चिया सीड्स, कद्दू और अलसी के बीज स्वस्थ वसा, ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर का अच्छा स्रोत माने जाते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। अध्ययनों में पाया गया है कि रोजाना अखरोट खाना से हृदय स्वास्थ्य की समस्याओं का जोखिम कम हो सकता है। नट्स और सीड्स हृदय रोगों के प्रमुख कारक ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल दोनों को कंट्रोल रखने में फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हृदय को हेल्दी रखने के तरीके - फोटो : Freepik.com
3. फलों को बनाएं आहार का हिस्सा

हृदय को स्वस्थ रखने के लिए एवोकाडो को सबसे लाभकारी फलों में से एक माना जाता है। एवोकाडो मोनोअनसैचुरेटेड फैट का अच्छा स्रोत है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देने में फायदेमंद है। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि हफ्ते में दो बार एवोकाडो का सेवन करने वालों में कार्डियोवस्कुलर रोगों का जोखिम 21 फीसदी तक कम हो सकता है।

3. ग्रीन-टी का करिए सेवन

शोधकर्ताओं ने हृदय की सेहत को ठीक रखने के लिए ग्रीन-टी पीने को भी बहुत लाभकारी माना है। ग्रीन-टी में कैटेचिन्स एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और हृदय स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करते हैं।

शोधकर्ताओं ने पाया कि नियमित रूप से दो-तीन कप ग्रीन टी पीने वालों में  ब्लड प्रेशर और हृदय को क्षति पहुंचाने वाली अन्य समस्याओं का जोखिम कम होता है।




-------------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें