फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन छोटी आदतों से दूर रहिए, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां पास नही फटकेंगी

Mon, 10 Oct 2016 12:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
cancer
कैंसर के खतरे से बचने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। वंशानुगत कैंसर से अलग हटकर बात की जाए तो जीवनशैली में कुछ प्रयोग करके आप कैंसर से दूर रह सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
सिगरेट जानलेवा हो सकती है। ये सीधे कैंसर को दावत देती है। सिगरेट के कारण फेफड़े, गले, मुंह और पेट का कैंसर हो सकता है। इस जानलेवा आदत से बचने की कोशिश करें और जितनी जल्दी हो सके इसे छोड़ने की कोशिश करें।

 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : getty images
अपने वजन का ध्यान रखें। जरूरत से अधिक वजन वालों को गुर्दे, पित्ताशय, थायराइड और कोलोन कैंसर होने की संभावना रहती है। कुछ केमिकल्स और एक्स रे किरणों के कारण भी ब्रेस्ट, पेट, त्वचा, फेफड़े और थायराइड का कैंसर हो सकता है।

4 of 7
- फोटो : getty images
अगर रेड मीट खाते हैं तो इससे बचें। कम से कम खाएं। संभव हो सके तो शाकाहारी भोजन करें। ये कोलोन कैंसर के खतरे को कम करता है। इसके अलावा प्रोसेस्ड मीट से भी बचें।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : getty images
रोजाना फल और सब्जियां खाएं। बहुत ज्यादा चीनी वाले जूस का कम मात्रा में सेवन करें। इसके अलावा चीनी युक्त ड्रिंक्स, कैण्डीज, मिठाई, बेकरी में बने पदार्थ और तले पदार्थों का सेवन कम करें।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : getty images
मेनोपॉज के बाद बहुत सी महिलाएं हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी अपनाती हैं। यह कई महिलाओं के लिए घातक सिद्ध होती है। बहुत सी महिलाओं में हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी के बाद स्तन और गर्भाशय का कैंसर पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कैंसर से बचना चाहते हैं तो रोजाना कसरत करें। कसरत करने से विषाक्त पदार्थ शरीर से बाहर निकल जाते हैं और शरीर कोलोन और ब्रेस्ट कैंसर से सुरक्षित रहता है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें