फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Blood Circulation: रक्त वाहिकाएं रहेंगी स्वस्थ तो दूर होंगी कई बीमारियां, आहार में इन चीजों से पा सकते हैं लाभ

Sun, 02 Jul 2023 05:30 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
धमनियों में ब्लॉकेज को कैसे कम करें? - फोटो : istock
हमारे शरीर का मैकेनिज्म ऐसा है, जिसमें अंगों को स्वस्थ रखने के लिए निरंतर ऑक्सीजन युक्त रक्त की आवश्यकता होती है और रक्त का संचार सही रखने के लिए जरूरी है कि आपकी  रक्त वाहिकाएं स्वस्थ हों। स्वस्थ रक्त वाहिकाएं नरम और लचीली होती हैं ताकि रक्त आसानी से प्रवाहित हो सके, लेकिन उम्र के साथ प्लाक के निर्माण होने और कुछ अन्य बीमारियों के कारण धमनियां मोटी और सख्त हो जाती हैं। धमनियों में होने वाली इस तरह की समस्याओं के कारण शरीर के अंगों को पर्याप्त रक्त और ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है जिससे दिल का दौरे और स्ट्रोक होने का खतरा बढ़ जाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, डायबिटीज-ब्लड प्रेशर जैसे समस्याओं में रक्त वाहिकाओं को काफी नुकसान होता है। सभी लोगों को इनपर कंट्रोल करने के साथ आहार में कुछ चीजों को शामिल करने की सलाह दी जाती है जो नसों को स्वस्थ और लचीला रखने के साथ रक्त संचार को निरंतर जारी रखने में सहायक हो सकती हैं।

आइए जानते हैं कि इसके लिए किन चीजों का सेवन किया जा सकता है?
विज्ञापन

2 of 5
चुकंदर में नाइट्रेट की मात्रा - फोटो : Pixabay
चुकंदर खाने से मिलता है लाभ

चुकंदर न सिर्फ शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाने में लाभकारी माना जाता रहा है साथ ही वाहिकाओं को स्वस्थ रखने और रक्त के संचार को ठीक रखने में भी इसके लाभ हैं। चुकंदर में नाइट्रेट की अधिकता होती है, जिसे आपका शरीर नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल देता है।

नाइट्रिक ऑक्साइड आपकी रक्त वाहिकाओं को प्राकृतिक रूप से ढीला करने और आपके ऊतकों और अंगों में रक्त के प्रवाह को बेहतर बनाने में मदद करती है। शोधकर्ताओं ने पाया है कि चुकंदर का रस आपके सिस्टोलिक रक्तचाप को भी कम कर सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
फैटी फिश से होने वाले फायदे - फोटो : Pixabay
फैटी फिश भी फायदेमंद

मछलियों का सेवन हमारे शरीर के लिए कई प्रकार से लाभकारी है, इसका मुख्य कारण इनमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड का मात्रा होती है। अध्ययनों से पता चलता है कि ये यौगिक आपके परिसंचरण को व्यवस्थित रखने में काफी मददगार हैं। मछली खाने से न केवल आपका रेस्टिंग ब्लड प्रेशर कम होता है। यह आपकी धमनियों को साफ और इसमें होने वाले किसी भी जमाव को कम करने में भी मदद करती है।

4 of 5
अनार के फायदे - फोटो : Pixabay
अनार से भी मिलता है फायदा

अनार के छोटे रसदार लाल बीज पोषक तत्वों, विशेष रूप से एंटीऑक्सीडेंट और नाइट्रेट से भरे होते हैं। ये भी आपके रक्त परिसंचरण को बढ़ावा दे सकते हैं। रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करके रक्तचाप को कम करने में अनार खाने से लाभ मिल सकता है।

इसके अलावा चुकंदर की तरह अनार खाने से भी शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ावा मिलती है, जो शरीर में खून को बढ़ाने के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लहसुन से रक्त वाहिकाओं को लाभ - फोटो : istock
लहसुन भी है लाभकारी

लहसुन, रक्त वाहिकाओं के लिए दिक्कत बढ़ाने वाली स्थितियों से बचाने में आपके लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें एलिसिन नामक सल्फर यौगिक होता है जो आपकी रक्त वाहिकाओं को आराम देने में मदद करता है। अध्ययनों से पता चलता है कि जो लोग लहसुन से भरपूर आहार खाते हैं, उनमें रक्त अधिक कुशलता से प्रवाहित होता है। इसका मतलब है कि सल्फर यौगिक की मदद से हृदय को पूरे शरीर में रक्त पहुंचाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें