ऑफिस में घंटों बैठकर काम करना आजकल लोगों की दिनचर्या बन चुकी है। कंप्यूटर और लैपटॉप पर काम करने के कारण अक्सर हम सभी घंटों एक ही जगह पर बैठे रहते हैं और अपनी सीट से नहीं उठते। इसका असर धीरे-धीरे शरीर की मांसपेशियों, कमर, गर्दन, आंखों और मेटाबॉलिक हेल्थ पर पड़ सकता है।
मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि लंबे समय तक बैठे रहने के कारण शारीरिक गतिविधियां कम होती है, जिसके कारण मोटापा, डायबिटीज और दिल की बीमारियों का जोखिम काफी बढ़ जाता है। यही कारण है कि अक्सर लोगों को ऑफिस में काम करते समय कमर दर्द, गर्दन में अकड़न, आंखों में थकान और पैरों में भारीपन जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं।
अब सवाल ये है कि क्या कोई ऐसा तरीका है जिससे ऑफिस में काम करते-करते भी सेहत का ध्यान रखा जा सकता है?