फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत की बात: त्योहारों में खूब खाया-पिया, अब पेट को करना है ठीक? डिटॉक्स ड्रिंक नहीं अपनाएं ये तरीके

Fri, 13 Nov 2026 04:29 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

त्योहारों में ज्यादा तला-भुना और मीठा खाने से गैस, पेट फूलने और अपच की समस्या हो सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, पाचन सुधारने के लिए डिटॉक्स ड्रिंक, क्रैश डाइट या उपवास की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन
1 of 4
पाचन की समस्याएं - फोटो : Amarujala.com/AI
त्योहारों का मौसम खत्म होते ही कई लोगों को पेट से जुड़ी दिक्कतें परेशान करने लगती हैं। कभी पेट फूलने, कभी गैस तो कभी खाना ठीक से न पचने और पेट में भारीपन की शिकायत होने लगती है। इसकी बड़ी वजह त्योहारों के दौरान जरूरत से ज्यादा मिठाइयां, तली-भुनी चीजें और भारी भोजन खाना हो सकता है। ऐसे में अक्सर लोग पाचन को जल्दी ठीक करने के लिए डिटॉक्स ड्रिंक्स पीना शुरू कर देते हैं।

कुछ लोग खाना कम कर देते हैं तो कुछ क्रैश डाइट या लंबे उपवास का सहारा लेने लगते हैं। लेकिन क्या शरीर को दोबारा स्वस्थ बनाने के लिए भूखा रखना या डिटॉक्स ड्रिंक पीना जरूरी है?

विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा करने के बजाय खानपान में संतुलन लाना ज्यादा जरूरी है। सही भोजन, पर्याप्त पानी, अच्छी नींद और हल्की शारीरिक गतिविधियां पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकती हैं। जानिए त्योहारों के बाद पेट को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें और किन गलतियों से बचें?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
त्योहारों में खान-पान का रखें ध्यान - फोटो : Freepik.com
त्योहारों के बाद कैसे करें शरीर को रीसेट

त्योहारों का मौसम हो और पकवानों की भरमार न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है? मिठाइयों से लेकर तली-भुनी चीजों तक, स्वाद के चक्कर में अक्सर हम अपनी भूख से ज्यादा खा लेते हैं। नतीजा यह होता है कि त्योहार खत्म होते-होते पेट फूलना, गैस, भारीपन और अपच जैसी परेशानियां घेरने लगती हैं। इसके बाद शरीर को जल्द से जल्द ‘रीसेट’ करने की जल्दबाजी शुरू हो जाती है। कोई डिटॉक्स ड्रिंक पीने लगता है तो कोई खाना छोड़कर क्रैश डाइट या लंबे उपवास पर चला जाता है।

लेकिन क्या वाकई पाचन सुधारने के लिए शरीर को इतनी सख्ती की जरूरत है? विशेषज्ञों की मानें तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। जरूरत शरीर को भूखा रखने की नहीं, बल्कि खानपान और दिनचर्या को दोबारा संतुलित करने की है।
विज्ञापन

3 of 4
डाइट में बढ़ाएं प्रोटीन वाली चीजें - फोटो : Freepik.com
क्या कहती हैं डायटीशियन?

दिल्ली एम्स की डायटीशियन मोनिता गहलोत के मुताबिक, त्योहारों के बाद अचानक खाना छोड़ देना या केवल डिटॉक्स ड्रिंक्स पर निर्भर रहना सही तरीका नहीं है। इसके बजाय नियमित अंतराल पर संतुलित भोजन करना चाहिए।
 
  • खाने में हरी सब्जियां, मौसमी फल, साबुत अनाज और प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल करें।
  • हालांकि, जिन लोगों को पेट फूलने और गैस की परेशानी है, उन्हें एकदम से बहुत अधिक कच्चा सलाद या फाइबर युक्त भोजन शुरू नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से पेट की परेशानी बढ़ सकती है।
  • फाइबर की मात्रा धीरे-धीरे बढ़ाना बेहतर है, ताकि पाचन तंत्र को इसके अनुरूप ढलने का समय मिल सके।
विज्ञापन

4 of 4
पौष्टिक चीजों का करिए सेवन - फोटो : Freepik.com
घर के ताजे खाने पर दें जोर

फंक्शनल मेडिसिन विशेषज्ञ मुग्धा प्रधान भी सख्त डाइट और डिटॉक्स ड्रिंक्स से बचने की सलाह देती हैं। उनके अनुसार, पाचन तंत्र को बेहतर रखने के लिए ताजा और घर में बना भोजन प्राथमिकता होनी चाहिए। पकी हुई सब्जियां, आसानी से पचने वाला प्रोटीन और दही जैसी चीजों पर जोर देना चाहिए।

हल्की कसरत से करें शुरुआत

त्योहारों के बाद पेट भारी महसूस होने पर कई लोग अचानक कठिन व्यायाम शुरू कर देते हैं। विशेषज्ञों की सलाह है कि ऐसा करने के बजाय शुरुआत हल्की शारीरिक गतिविधियों से करें। रोजाना टहलना, साइकिल चलाना और हल्की कसरत करना फायदेमंद हो सकता है।

शरीर की क्षमता के अनुसार धीरे-धीरे व्यायाम का समय और तीव्रता बढ़ाएं। इसके साथ पर्याप्त पानी पीना, रोजाना अच्छी नींद लेना और भोजन का समय नियमित रखना भी जरूरी है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें