फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Real vs Fake Watermelon: जहरीला तरबूज ले सकता है आपकी जान! लाल रंग पर न जाएं, ऐसे करें पहचान

Thu, 30 Apr 2026 12:40 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Real vs Fake Watermelon: हाल ही में मुंबई के पायधुनी इलाके से ये खबर सामने आई कि तरबूज खाने से एक ही परिवार के कई लोगों की मौत हो गई। हालांकि असली वजह अभी जांच के दायरे में है। पर, अगर आपको तरबूज पसंद है तो उसे खरीदते वक्त सावधानी अवश्य बरतें। 
विज्ञापन
1 of 8
अच्छे तरबूज की पहचान कैसे करें? - फोटो : AI
Real vs Fake Watermelon: गर्मी के मौसम में तरबूज सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले फलों में से एक है, क्योंकि यह शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है। लेकिन हाल ही में मुंबई से आई एक दर्दनाक घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध फूड पॉइजनिंग के कारण मौत हो गई, जिसमें तरबूज खाने की बात सामने आई है। इस घटना के सामने आने के बाद अब लोग तरबूज खरीदने से डर रहे हैं। अब लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या तरबूज भी जहरीला हो सकता है? 

दरअसल, गलत तरीके से उगाए गए या केमिकल से पके फलों का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि हम तरबूज खरीदते और खाते समय कुछ सावधानियां बरतें, ताकि इस स्वादिष्ट फल का आनंद सुरक्षित तरीके से लिया जा सके।
 
विज्ञापन

2 of 8
अच्छे तरबूज की पहचान कैसे करें? - फोटो : Freepik.com
सबसे पहले जान लें कि जहरीला तरबूज खाने से क्या नुकसान हो सकते हैं  

1. फूड पॉइजनिंग का खतरा

अगर तरबूज में बैक्टीरिया या केमिकल मौजूद हों, तो इसे खाने से उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

 
विज्ञापन

3 of 8
अच्छे तरबूज की पहचान कैसे करें? - फोटो : Freepik.com
2. डिहाइड्रेशन और कमजोरी

लगातार उल्टी-दस्त के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे डिहाइड्रेशन और कमजोरी बढ़ सकती है।

 

4 of 8
अच्छे तरबूज की पहचान कैसे करें? - फोटो : Freepik.com
3. इंफेक्शन का खतरा

कटे हुए या खुले में रखे तरबूज में जल्दी बैक्टीरिया पनपते हैं, जो गंभीर संक्रमण का कारण बन सकते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 8
अच्छे तरबूज की पहचान कैसे करें? - फोटो : Freepik.com
4. किडनी और लिवर पर असर

केमिकल से पके या इंजेक्शन वाले तरबूज शरीर के अंगों पर बुरा असर डाल सकते हैं, खासकर किडनी और लिवर पर।

 
विज्ञापन

6 of 8
अच्छे तरबूज की पहचान कैसे करें? - फोटो : Freepil.com
5. बच्चों और बुजुर्गों के लिए ज्यादा खतरा

कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों पर इसका असर ज्यादा गंभीर हो सकता है।

 
विज्ञापन

7 of 8
अच्छे तरबूज की पहचान कैसे करें? - फोटो : Adobe stock
तरबूज खरीदते समय बरतें ये सावधानियां
 
  • हमेशा ताजा और बिना कटे तरबूज खरीदें
  • बहुत ज्यादा चमकीला या असामान्य दिखने वाला फल न लें
  • कटे हुए तरबूज को खुले में बिकते हुए न खरीदें
  • घर लाकर अच्छे से धोकर ही काटें
  • फ्रिज में रखने के बाद भी ज्यादा देर तक स्टोर न करें
विज्ञापन

8 of 8
अच्छे तरबूज की पहचान कैसे करें? - फोटो : Adobe stock
कैसे पहचानें अच्छा तरबूज?

 
  • सबसे पहले तरबूज का बाहरी रंग गहरा हरा और उस पर हल्का पीला धब्बा (जहां वह जमीन पर रखा था) होना चाहिए, क्योंकि यह उसके प्राकृतिक रूप से पके होने का संकेत है।
  • तरबूज को थपथपाने पर अगर गूंजने जैसी आवाज आए तो वह अंदर से पका और रसदार होता है।
  • बहुत ज्यादा चमकीला या असामान्य रूप से चिकना दिखने वाला तरबूज केमिकल से पका हो सकता है।
  • कटे हुए तरबूज का रंग अगर बहुत ज्यादा गहरा लाल और अंदर से स्पंजी लगे तो उसे खरीदने से बचना चाहिए।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें