क्यों होती है गले में दर्द की समस्या
- फोटो : iStock
गर्दन में दर्द की समस्या क्यों होती है?
डॉक्टर्स कहते हैं, यदि आपको एक हफ्ते से अधिक समय से गर्दन में दर्द की दिक्कत बनी हुई है तो इस बारे में किसी डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें। आमतौर पर शारीरिक मुद्रा में गड़बड़ी, बिना पोजीशन बदले बहुत देर तक डेस्क पर काम करते रहना, सोने के पोजिशन में गलती या व्यायाम के दौरान अपनी गर्दन के झटके से मुड़ जाने के कारण भी दर्द लंबे समय तक बनी रह सकती है।
गर्दन में दर्द होना, हार्ट अटैक का लक्षण भी हो सकता है, ऐसे में इसे हल्के में लेने की गलती नहीं करनी चाहिए। चोट, आर्थराइटिस और डिस्क जैसी समस्याओं के कारण होने वाले दर्द में लंबे समय तक इलाज की भी आवश्यकता हो सकती है। आइए जानते हैं कि गले में सामान्य दर्द की समस्या को कैसे ठीक किया जा सकता है?