जीवनशैली और आहार में गड़बड़ी के कारण लोगों में पाचन संबंधी समस्याओं के मामले तेजी से बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक पाचन के खराब होने का असर संपूर्ण स्वास्थ्य और फिटनेस को प्रभावित कर सकता है, ऐसे में सभी लोगों को इस बारे में विशेष अलर्ट रहने की आवश्यकता होती है। क्या आपको भी अक्सर कब्ज, पेट की खराबी या पेट फूलने की समस्या बनी रहती है? अगर हां तो इस बारे में डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
डॉक्टर्स के मुताबिक कब्ज और पेट की समस्याओं के कई कारण हो सकते हैं। इसमें अस्वास्थ्यकारी आहार, शारीरिक निष्क्रियता, जीवनशैली की गड़बड़ी और कुछ प्रकार के दवाओं के दुष्प्रभाव को प्रमुख कारण माना जाता है। कब्ज के कारण संपूर्ण स्वास्थ्य और दैनिक गतिविधि प्रभावित तो होती ही है, इसके दीर्घकालिक प्रभाव भी हो सकते हैं, जिसके बारे में लोगों को अलर्ट रहने की आवश्यकता है। आइए आगे की स्लाइडों में स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा सुझाए गए उपायों के बारे में जानते हैं।