दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों का आंकड़ा 3.20 करोड़ पार कर चुका है, जबकि नौ लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि बड़ी संख्या में लोग इससे ठीक हुए हैं और वर्तमान में करीब 75 लाख मामले ही एक्टिव हैं। कोरोना की वैक्सीन का सभी को इंतजार है। कई वैक्सीन तैयार की जा चुकी है, लेकिन जनसाधारण के बीच टीकाकरण के लिए अबतक उपलब्ध नहीं है। रूस ने सबसे पहले वैक्सीन बनाने का दावा किया था और 12 अगस्त को वैक्सीन का पंजीकरण करा दुनिया को चौंका दिया था। बाद में चीन ने भी ऐसा ही दावा किया। जहां तक इसकी उपलब्धता की बात है तो चीनी दवा कंपनी सिनोवैक ने दावा किया है कि उसके द्वारा विकसित की जा रही वैक्सीन अगले साल की शुरुआत में दुनियाभर में वितरण के लिए तैयार हो जाएगी।