फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आप दुबले-पतले हैं तो ये डाइट फॉलो करें बढ़ जाएगा आपका वजन

Wed, 31 Jul 2019 12:54 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पतली महिला - फोटो : pixabay
अगर आप दुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो सही डाइट फॉलो करके आप ऐसा कर सकते हैं। बस आपको सही वक्त पर खाना, खाना होगा और व्यस्त जीवनशैली की वजह से भोजन में होने वाली अनियमितताओं को दूर करना होगा। दरअसल, वजन बढ़ाना कोई मुश्किल काम नहीं है। हालांकि इसके लिए जंक फूड का सहारा लेना खतरनाक है। इससे आपकी तबियत बिगड़ सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
lose weight - फोटो : Social Media
वजन बढ़ाने के लिए आपको इस बात का ख्याल रखना होगा कि आपके शरीर को कार्बोहाइड्रेड की मात्रा खूब मिले। दरअसल, हमारे शरीर को कार्बोहाइड्रेड की बेहद जरूरत होती है और यह एक महत्वपूर्ण मैक्रो-न्यूट्रिशन है। आप अपने खाने में ब्राउन राइस, ओट्स और चपाती बढ़ाकर कार्बोहाइड्रेड की मात्रा बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा आपका वजन बढ़ाने में दूसरा मैक्रो-न्यूट्रिशन फैट अहम भूमिका निभाता है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : parenting.firstcry.com
बताया भी जाता है कि हम रोज जितनी कैलोरी लेते हैं उसमें 40 फीसदी से ज्यादा कार्बोहाइड्रेड होना जरूरी होता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए हमारे शरीर को फैट की जरूरत होती है। फैट हमारे शरीर में एनर्जी, हॉर्मोन प्रॉडक्शन, ऑर्गन इन्सुलेशन और सेल्स की रखरखाव करता है। 
 

4 of 5
healthy food
सैचरेटिड फैट (संतृप्त वसा) भी शरीर के लिए बेहद आवश्यक होती है। यह फ्राइड स्नैक्स, कूकीज आदि में पाई जाती है। जैतून के तेल को भी भोजन में शामिल करना बेहद लाभकारी होता है। फैट (वसा) से हमारे शरीर को 20 फीसदी कैलोरी मिलती है। तीसरा अहम मैक्रो-न्यूट्रिशन प्रोटीन है। यह शरीर के वजन बढ़ाने और रखरखाव करने में अहम भूमिका निभाता है। प्रोटीन से हमारे शरीर को 40 से ज्यादा फीसदी कैलोरी मिलती है। दूध, सोया, छांछ, सेम, मांस, मछली और अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स है। आप अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल कर अपना वजन बढ़ा सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
healthy food
अगर आपका वजन बढ़ाना है तो रोज एक्सरसाइज करें इससे आपकी मसल्स मजबूत होंगी। अपने डाइट में भरपूर मात्रा में ड्राइ फ्रूट्स, पिनट्स, बटर और घी शामिल करें। इनमें भरपूर मात्रा में गुड फैट होता है। ज्यादा से ज्यादा सब्जियां और सलाद खाएं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें