अगर आप दुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो सही डाइट फॉलो करके आप ऐसा कर सकते हैं। बस आपको सही वक्त पर खाना, खाना होगा और व्यस्त जीवनशैली की वजह से भोजन में होने वाली अनियमितताओं को दूर करना होगा। दरअसल, वजन बढ़ाना कोई मुश्किल काम नहीं है। हालांकि इसके लिए जंक फूड का सहारा लेना खतरनाक है। इससे आपकी तबियत बिगड़ सकती है।