फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमर दर्द की समस्या से हैं परेशान? इन टिप्स को फॅालो करने से मिलेगा आराम

Sun, 13 Dec 2020 05:30 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कमर दर्द की समस्या गलत पोश्चर, कैल्शियम और विटामिन की कमी समेत कई अन्य चीजों की वजह से हो सकती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कमर दर्द की समस्या गलत पोश्चर, कैल्शियम और विटामिन की कमी समेत कई अन्य चीजों की वजह से हो सकती है। कोरोना काल में भी बहुत से लोग इस समस्या से परेशान हैं। महिलाओं में कमर दर्द की समस्या मासिक धर्म में गड़बडी और गर्भ में सूजन की वजह से भी हो सकती है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको कमर दर्द को दूर करने के कुछ आसान टिप्स बताएंगे। इन टिप्स को फॅालो करने से आपको कमर दर्द की समस्या से आराम मिल सकता है। अगली स्लाइड्स में जानिए कमर दर्द की समस्या से छुटकारा पाने के आसान टिप्स...
विज्ञापन

2 of 6
कमर दर्द की समस्या से छुटकारा पाने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
रोजाना एक्सरसाइज करें
  • कमर दर्द की समस्या से छुटकारा पाने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करें। रोजाना एक्सरसाइज करने से आप स्वस्थ और फिट रहेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
रोजाना भुजंगासन का अभ्यास करने से भी कमर दर्द की समस्या से छुटकारा मिल सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
भुजंगासन करें
  • रोजाना भुजंगासन का अभ्यास करने से भी कमर दर्द की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। अगर आपकी पीठ में दर्द रहता है तो भुजंगासन न करें। भुजंगासन को अंग्रेजी में कोबरा पोज कहते हैं।

4 of 6
नहाने से पहले सरसों के तेल से मालिश करवाने से कमर दर्द की समस्या से छुटकारा मिल सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
मालिश से मिलेगा आराम
  • नहाने से पहले सरसों के तेल से मालिश करवाने से कमर दर्द की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। मालिश के बाद गुनगुने पानी से स्नान करें। आपकी जानकारी के लिए बता दें प्राचीन समय में लोग सेहतमंद रहने के लिए मालिश का सहारा लेते थे।
विज्ञापन

5 of 6
अगर आप कमर दर्द की समस्या से बचे रहना चाहते हैं तो सही मुद्रा में बैठें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
सही मुद्रा में बैठने से मिलेगा आराम
  • आज के समय में कई लोग घंटो बैठकर लैपटॉप पर काम करते हैं। सही मुद्रा में न बैठने की वजह से भी कमर दर्द की समस्या हो सकती है। अगर आप कमर दर्द की समस्या से बचे रहना चाहते हैं तो सही मुद्रा में बैठें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कमर दर्द की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप नीलगिरी के तेल से स्नान भी कर सकते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
नीलगिरी के तेल से स्नान करें
  • कमर दर्द की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप नीलगिरी के तेल से स्नान भी कर सकते हैं। एक बाल्टी गुनगुने पानी में नीलगिरी के तेल की कुछ बूंदें डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें