कोरोना महामारी काल में शरीर के जिस सिस्टम पर लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान गया है, वह है हमारी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता। हमारी इम्यूनिटी ही हमें विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाती है। यह वायरस, बैक्टीरिया, फंगस जैसे टॉक्सिन्स से लड़ती है और हमें सर्दी, खांसी जैसे वायरल संक्रमण हमसे कोसों दूर रहते हैं। हमारी इम्यूनिटी मजबूत रहने के कारण ही फेफड़े, किडनी और लीवर के संक्रमण और अन्य गंभीर बीमारियों से भी बचाव होता है। कोरोना संक्रमण को लेकर शुरुआत से ही कहा जा रहा है कि जिसकी इम्यूनिटी कमजोर होगी, उसे इस महामारी का ज्यादा खतरा है। इसी कारण तमाम डॉक्टर, विशेषज्ञ और स्वास्थ्य एजेंसियां इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखने की सलाह दे रही हैं।