फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: गर्मियों में लू-डिहाइड्रेशन से बचाएगी ये 'चमत्कारी' चीज, आपके किचन में भी है मौजूद

Mon, 02 Jun 2025 07:56 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • गर्मियों में लू और डिहाइड्रेशन की समस्या आम हो जाती है।  इस तरह की दिक्कतों से बचे रहने के लिए सभी लोगों को निरंतर उपाय करते रहना चाहिए। 
  • जर्नल ऑफ फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, सौंफ का पानी  शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा कम होता है।
विज्ञापन
1 of 5
हीट स्ट्रोक और गर्मी से बचाव करें - फोटो : Adobe Stock Photos
Summer Health Tips: इन दिनों देश के लगभग सभी राज्यों में सूरज का ताप अपने चरम पर है। तेज धूप और गर्मी का ये समय सेहत के लिए कई प्रकार से समस्याकारक हो सकता है। गर्मियों में लू और डिहाइड्रेशन की समस्या आम हो जाती है। तेज धूप, पसीना और शरीर में पानी की कमी के चलते थकावट, चक्कर आना, सिरदर्द और यहां तक कि हीटस्ट्रोक जैसी गंभीर स्थितियां भी पैदा हो सकती हैं। इस तरह की दिक्कतों से बचे रहने के लिए सभी लोगों को निरंतर उपाय करते रहना चाहिए।

गर्मी के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को कम करने और शरीर को स्वस्थ रखने में कुछ घरेलू और देसी उपाय लाभप्रद हो सकते हैं। आपकी रसोई में पड़ी एक आम चीज को इन समस्याओं से बचाने वाला माना जाता रहा है, वह है- सौंफ। 
विज्ञापन

2 of 5
सौंफ के कई सारे फायदे - फोटो : Freepik.com

गर्मियों में बहुत लाभकारी है सौंफ

सौंफ हमारी सेहत के लिए कई प्रकार से फायेदमंद है। आयुर्वेद के साथ मेडिकल साइंस ने भी इसके चमत्कारी प्रभावों को माना है।

जर्नस ऑफ फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी में साल 2016 में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, सौंफ का पानी  शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा कम होता है।

इसके अलावा इस मौसम में सौंफ के नियमित सेवन से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है, जिससे लू लगने का खतरा कम होता है। गर्मियों में पेट की समस्याएं आम होती हैं। सौंफ गैस, अपच और एसिडिटी से राहत दिलाने में मदद करती है, जिससे शरीर ज्यादा तरोताजा महसूस करता है।
विज्ञापन

3 of 5
पेट की समस्याओं में सौंफ के लाभ - फोटो : Adobe stock
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. नवीन चंद्र जोशी कहते हैं, सौंफ में प्राकृतिक रूप से शीतलक गुण होते हैं। इसका पानी पीने से शरीर की गर्मी को कम करने में मदद मिलती है और लू से बचाव होता है। खासकर तेज धूप में बाहर निकलने से पहले आप इस पानी का सेवन कर सकते हैं।

इस मौसम में अक्सर एसिडिटी, गैस, कब्ज और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो जाती हैं। सौंफ का पानी इन समस्याओं को दूर करने में भी सहायता करता है। इस पानी में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं। 

4 of 5
सौंफ का पेय - फोटो : Freepik.com
सौंफ का पानी पीने के और भी कई लाभ
  • सौंफ का पानी पीने से शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिलती है।
  • यह पानी लिवर और किडनी की सफाई करता है, जिससे त्वचा चमकदार बनी रहती है।
  • यह पानी मेटाबॉलिज्म को तेज बनाता है और भूख को नियंत्रित करता है।
  • सौंफ में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। ये बालों को जड़ से मजबूत बनाते हैं।
  • सौंफ में मौजूद फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम दिल की सेहत के लिए जरूरी होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुछ सावधानियां जरूरी - फोटो : Freepik
इन बातों का भी रखें ध्यान

एक चम्मच सौंफ को रातभर के लिए एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह उठकर इस पानी को छान लें और खाली पेट पिएं। आप चाहें तो इसे हल्का गुनगुना भी कर सकते हैं।

अगर आपको लो ब्लड शुगर, सर्दी-जुकाम या ब्लीडिंग डिसऑर्डर है, तो सौंफ का पानी पीने से बचें। खून को पतला करने वाली दवाएं लेने वाले लोग भी सेवन से पहले चिकित्सक से सलाह लें। ऐसे लोगों के लिए ये उपाय नुकसानदायक भी हो सकता है।



------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें