सौंफ के कई सारे फायदे
- फोटो : Freepik.com
गर्मियों में बहुत लाभकारी है सौंफ
सौंफ हमारी सेहत के लिए कई प्रकार से फायेदमंद है। आयुर्वेद के साथ मेडिकल साइंस ने भी इसके चमत्कारी प्रभावों को माना है।
जर्नस ऑफ फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी में साल 2016 में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, सौंफ का पानी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा कम होता है।
इसके अलावा इस मौसम में सौंफ के नियमित सेवन से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है, जिससे लू लगने का खतरा कम होता है। गर्मियों में पेट की समस्याएं आम होती हैं। सौंफ गैस, अपच और एसिडिटी से राहत दिलाने में मदद करती है, जिससे शरीर ज्यादा तरोताजा महसूस करता है।