अच्छी सेहत के लिए पाचन का ठीक रहना बहुत जरूरी है, ये हम सभी बचपन से सुनते आ रहे हैं।
पाचन तंत्र हमारी सेहत को ठीक रखने में अहम भूमिका निभाता है। हम जो खाना खाते हैं, उससे शरीर को ऊर्जा और जरूरी पोषक तत्व तभी मिलते हैं, जब पाचन सही तरीके से हो। यही वजह है कि पेट खराब होने पर इसका असर सिर्फ पेट तक सीमित नहीं रहता, बल्कि शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी दिखाई दे सकता है। गैस, कब्ज, अपच, एसिडिटी, पेट फूलने या बार-बार दस्त जैसी समस्याएं पाचन तंत्र में गड़बड़ी के संकेत हो सकती हैं।
अगर पेट लंबे समय तक ठीक न रहे, तो आपको कमजोरी, थकान और भूख में कमी जैसी परेशानियां महसूस हो सकती हैं। वहीं, शरीर को जरूरी पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में न मिलने पर रोजमर्रा की सेहत भी प्रभावित हो सकती है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए सिर्फ पौष्टिक खाना खाना ही नहीं, बल्कि पाचन तंत्र को स्वस्थ रखना भी जरूरी है।
पेट को स्वस्थ रखने के लिए किन आदतों को अपनाना चाहिए और पाचन में दिक्कतों का शरीर पर किस तरह से असर हो सकता है, आइए इस बारे में जान लेते हैं।