How Often to Replace Pillow: हर किसी को ये समझने की जरूरत है कि गंदा और गलत तकिया आपकी सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक है। इसी के चलते हम आपको बताएंगे कि तकिया कितने दिन में बदल लेना चाहिए और ऐसा न करने पर क्या होगा?
विज्ञापन
1 of 6
कितने दिन में बदल देना चाहिए तकिया?
- फोटो : अमर उजाला
How Often to Replace Pillow: हम में से कई लोग तकिये के महत्व को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गंदा और गलत तकिया आपकी सेहत पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है?
सुनने में ये भले ही अजीब लगे लेकिन ये हकीकत है कि रोजाना इस्तेमाल में आने वाले तकिये पर धूल, मृत त्वचा कोशिकाएं, पसीना और बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं। इसके अलावा ये काफी सख्त भी हो जाता है। ऐसे में अगर इसे समय पर नहीं बदला गया तो ये तमाम परेशानियां पैदा कर सकता है।
ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि तकिया हर एक से डेढ़ साल के अंदर बदलना चाहिए और कवर को नियमित रूप से धोना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जिनके बारे में हम बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
कितने दिन में बदल देना चाहिए तकिया?
- फोटो : Freepik.com
गर्दन की दिक्कतें
पुराना तकिया सही सपोर्ट नहीं देता, जिससे गर्दन की हड्डियों और मांसपेशियों पर दबाव बढ़ जाता है।
इससे सोते समय गर्दन में दर्द, अकड़न और लंबे समय में कॉल्ड स्पॉन या मसल स्ट्रेन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि तकिया का सही ऊंचाई और सख्ती का होना जरूरी है ताकि गर्दन प्राकृतिक स्थिति में रहे।
विज्ञापन
3 of 6
कितने दिन में बदल देना चाहिए तकिया?
- फोटो : Freepik.com
सिर दर्द की समस्या
गलत या पुराना तकिया सिर दर्द और माइग्रेन का कारण बन सकता है।
जब सिर और गर्दन को पर्याप्त सपोर्ट नहीं मिलता, तो सिर में रक्त का प्रवाह प्रभावित होता है।
इसकी वजह से सिर दर्द या तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
गंदे तकिए पर जमा बैक्टीरिया भी सिर में असुविधा और जलन पैदा कर सकते हैं।
4 of 6
कितने दिन में बदल देना चाहिए तकिया?
- फोटो : Adobe stock
स्किन संबंधित दिक्कतें
पुराने तकिये पर धूल, मृत त्वचा कोशिकाएं और पसीना जमा हो जाता है।
इससे चेहरे और गर्दन की त्वचा पर रैश, पिम्पल्स और एलर्जी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को विशेष ध्यान रखना चाहिए और तकिये का कवर नियमित रूप से धोना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 6
कितने दिन में बदल देना चाहिए तकिया?
- फोटो : Freepik.com
नींद की खराब गुणवत्ता
गलत या गंदा तकिया सोते समय आराम और सपोर्ट नहीं देता, जिससे नींद की गुणवत्ता प्रभावित होती है।
लगातार नींद न पूरी होना थकान, ध्यान में कमी और दिनभर सुस्ती जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।
कितने दिन में बदल देना चाहिए तकिया?
- फोटो : Freepik.com
आंखों में दर्द
पुराने तकिए पर धूल और बैक्टीरिया आंखों में जलन और संक्रमण पैदा कर सकते हैं।
इससे आंखों में खुजली, लालिमा और पानी आना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए खतरनाक है जो चश्मा या कॉन्टैक्ट लेंस का उपयोग करते हैं।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।