पानी हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी तत्व है, इस बात को हम सभी अच्छे से जानते हैं। पानी पीने से शरीर न सिर्फ हाइड्रेट रहता है बल्कि सही ढंग से काम भी करता है। हमारे शरीर के कुल वजन का 60 फीसदी भार पानी ही होता है। यूं कहें तो हमारे शरीर के मूलभूत जरूरतों में पानी एक है। इसी वजह से विशेषज्ञ स्वस्थ इंसान को कम से कम 2 लीटर पानी पीने का सलाह देते हैं। लेकिन कई लोग प्यास न लगने के बावजूद भी काफी मात्रा में पानी पी लेते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसादायक हो सकता है। हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक नया शोध किया है, जिसमे पानी पीने को लेकर कई त्वपूर्ण बातें सामने आई हैं।