Daily Protein Requirement According To Your Weight: प्रोटीन हमारे शरीर की मांसपेशियों के निर्माण का बुनियादी आधार है। हमारे शरीर के कई महत्वपूर्ण क्रियाओं में प्रोटीन की बड़ी भूमिका होती है। जैसे बाल, त्वचा, एंजाइम और हार्मोन सब कुछ प्रोटीन से ही बने हैं। अक्सर हम स्वाद और पेट भरने पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन अपने शरीर की इस बुनियादी जरूरत को कुछ लोग नजरअंदाज कर देते हैं।
हमारे देश के पारंपरिक आहार में कार्बोहाइड्रेट की अधिकता अक्सर देखने को मिलती है, यही वजह है कि बहुत से लोगों के आहार में प्रोटीन की कमी देखने को मिलती है। कुछ
स्टडी के अनुसार एक सामान्य वयस्क को आमतौर पर प्रति किलोग्राम वजन पर 0.8 से 1.0 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है।
उदाहरण के तौर पर, यदि आपका वजन 60 किलो है, तो आपको प्रतिदिन 48 से 60 ग्राम प्रोटीन लेना जरूरी है। ध्यान रखें कि यह मात्रा शारीरिक सक्रियता और उम्र के अनुसार बढ़ भी सकती है। प्रोटीन की कमी से मांसपेशियों में कमजोरी और लगातार थकान होती है, इसलिए संतुलित स्वास्थ्य के लिए अपनी डेली डाइट में सुधार करना बहुत जरूरी है।