Gut Health Tips: अक्सर ये सवाल लोगों के दिमाग में आता है। ऐसे में यहां इस लेख में हम आपको बताएंगे कि स्वस्थ्य शरीर वाला व्यक्ति एक दिन में कितनी बार टॉयलेट जाता है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Gut Health Tips: कुछ लोग दिन में एक बार शौच जाते हैं, जबकि कुछ दो या तीन बार भी जाते हैं। ऐसे में कई बार यह समझना मुश्किल हो जाता है कि क्या सामान्य है और क्या किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है।
विशेषज्ञों के अनुसार, हर व्यक्ति की पाचन क्रिया अलग होती है, इसलिए पॉटी करने की संख्या भी अलग-अलग हो सकती है। स्वस्थ पाचन तंत्र अच्छे स्वास्थ्य की पहचान है। ऐसे में आइए जानते हैं कि एक दिन में कितनी बार पॉटी करना सामान्य माना जाता है और किन संकेतों पर डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
एक दिन में कितनी बार पॉटी करना सामान्य है?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, दिन में 3 बार से लेकर सप्ताह में 3 बार तक मल त्याग करना सामान्य माना जा सकता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपकी बॉवेल हैबिट नियमित हो और उसमें अचानक बदलाव न आए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
एक दिन में कितनी बार पॉटी करना माना जाता है सामान्य?
- फोटो : Freepik.com
दिन में एक बार पॉटी
अधिकांश स्वस्थ लोगों के लिए दिन में एक बार शौचजाना सामान्य माना जाता है। यह इस बात का संकेत है कि आपका पाचन तंत्र सही तरीके से काम कर रहा है। ऐसा होने का मतलब है कि भोजन आपके शरीर में उचित समय में पच रहा है और शरीर से अवांछित पदार्थ आसानी से बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 7
एक दिन में कितनी बार पॉटी करना माना जाता है सामान्य?
- फोटो : Freepik.com
दिन में 2-3 बार पॉटी
कुछ लोगों का मेटाबॉलिज्म तेज होता है या वे फाइबर युक्त भोजन अधिक खाते हैं। ऐसे में दिन में 2-3 बार शौच जाना भी पूरी तरह से सामान्य है। यह दिखाता है कि आपका पाचन तंत्र सक्रिय है और भोजन जल्दी पच रहा है।
4 of 7
एक दिन में कितनी बार पॉटी करना माना जाता है सामान्य?
- फोटो : Freepik.com
सप्ताह में 3 बार पॉटी
कुछ लोगों का पाचन धीमा होता है। ऐसे लोगों के लिए सप्ताह में 3 बार शौच जाना भी सामान्य माना जाता है। यह दिखाता है कि शरीर धीरे-धीरे भोजन को पचा रहा है। सप्ताह में 3 बार से कम शौच होने पर अगर पेट भारी या असहज महसूस हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना उचित है।
विज्ञापन
5 of 7
एक दिन में कितनी बार पॉटी करना माना जाता है सामान्य?
- फोटो : अमर उजाला
किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए?
लगातार कब्ज रहना
बार-बार दस्त होना
मल में खून आना
पेट में तेज दर्द
पॉटी के बाद भी पेट साफ न लगना
अचानक वजन कम होना
मल त्याग की आदतों में अचानक बदलाव
विज्ञापन
6 of 7
एक दिन में कितनी बार पॉटी करना माना जाता है सामान्य?
- फोटो : Adobe Stock
डॉक्टर से कब मिलना चाहिए?
यदि कब्ज या दस्त दो सप्ताह से ज्यादा समय तक बना रहे, मल में खून दिखाई दे, पेट में लगातार दर्द हो या अचानक बॉवेल हैबिट्स बदल जाएं, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। ये लक्षण किसी गंभीर पाचन संबंधी समस्या का संकेत हो सकते हैं।
एक दिन में कितनी बार पॉटी करना माना जाता है सामान्य?
- फोटो : Adobe Stock
गट हेल्थ बेहतर रखने के टिप्स
रोजाना पर्याप्त पानी पिएं।
फाइबर युक्त भोजन करें।
नियमित व्यायाम करें।
प्रोबायोटिक फूड्स को डाइट में शामिल करें।
तनाव कम करें और पर्याप्त नींद लें।
------------------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।