आहार पर दें ध्यान
- फोटो : Freepik.com
कितना होना चाहिए रोजाना कैलोरी इंटेक?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर हम अपनी जरूरत के मुताबिक कैलोरी लें या कैलोरी बर्न करते रहें तो इससे न सिर्फ वजन कंट्रोल रहता है, बल्कि टाइप-2 डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और फैटी लिवर जैसी बीमारियों से भी बचाव होता है। अब सवाल है कि रोजाना हमें कितनी कैलोरी लेनी चाहिए, ज्यादा या कम कैलोरी लेने से शरीर पर क्या असर होता है?
आहार विशेषज्ञ बताते हैं, कैलोरी ऊर्जा का माप है। हमारा शरीर जो भी काम करता है सब में ऊर्जा लगती है। ये मुख्यरूप से हमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फैट वाली चीजों से मिलती है। इसे ऐसे समझा जा सकता है कि 1 ग्राम कार्बोहाइड्रेट 4 कैलोरी के बराबर होतr है। 1 ग्राम प्रोटीन से 4 कैलोरी, 1 ग्राम फैट से 9 कैलोरी प्राप्त होती है।
आईसीएमआर के मुताबिक, कैलोरी की जरूरत उम्र, लिंग, वजन, हाइट और शारीरिक लेवल पर निर्भर करती है।